Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
मोदी सरकार आतंकवाद को जड़-मूल से नष्ट करने को संकल्पि : वीडी शर्मा
bhopal, Modi government, VD Sharma

भोपाल । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शुक्रवार काे भारत माता चौक पर ऑपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता पर भोपाल जिला द्वारा आयोजित भारत माता की महाआरती में शामिल होकर तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्र सरकार पाक प्रेरित आतंकवाद को जड़-मूल से नष्ट करने को संकल्पित है। तीनों सेनाओं ने बताया कि पाक में बैठे आतंक के आका उसकी पहुंच से दूर नहीं हैं। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए प्रधानमंत्री जी ने आतंकियों को कड़ा संदेश दिया है।

 


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पाकिस्तान पर भारतीय सेना की कार्रवाई का स्वागत किया है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्रवाई पाक प्रेरित आतंक को समूल नष्ट करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प की पूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम है। हमारे सैनिकों ने भारत माता और जयहिंद के जयकारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुरूप इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। आज भोपाल में सीमा पर लड रहे सैनिकों को ताकत देने और तीनों सेनाओं का अभिनंदन करने के लिए एकजुट हुए है।


निर्दोष जनता का खून बहाने वालों को सिखाया सबक
वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय सेना की इस कार्रवाई में अनेक आतंकवादी और उनके आका मारे गए हैं। हमारी सेना ने पाकिस्तान और पीओके में की गई इस कार्रवाई में आतंकियों को चुन-चुनकर ठिकाने लगाया है। ऑपरेशन सिंदूर उन आतंकियों को भारतीय सेना का जवाब है, जिन्होंने पहलगाम हमले में हमारी बहनों के माथे से सिंदूर मिटा दिया था। हत्यारे आतंकियों ने उस समय उन बहनों से कहा था कि ये संदेश मोदी को दे देना। अब इस कार्रवाई के माध्यम से हमारे जांबाज जवानों ने उन आतंकियों और उनके आकाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश दे दिया है। हमारी सेना ने यह बता दिया है कि भारत में बेगुनाहों का खून बहाने वाले आतंकी और उनके आका पाकिस्तान में ही क्यों न छुपे हों, वे हमारी पहुंच से दूर नहीं हैं और जब भी निर्दोष नागरिकों का खून बहाएंगे उन्हें ऐसा ही सबक सिखाया जाएगा। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरी देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ खड़ी है।

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.