Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
पुलिस ने लव जिहाद के आरोपियों का ग्राम बिछड़ोद में निकाला जुलूस
ujjain,Police took out , village Bichrod

उज्जैन । पुलिस ने गुरुवार को ग्राम बिछड़ोद में लव जिहाद के आरोपियों का जुलूस निकाला। भारी सशस्त्र पुलिस बल के बीच निकाले गए जुलूस को देखकर ग्रामवासियों ने आक्रोशित होकर जमकर नारे लगाए और सख्त से सख्त सजा देने की मांग पुलिस से की। आरोपितों ने गांव की नाबालिग लड़कियों और युवतियों को अश्लील चैट,वीडियो ओर फोटो दिखाकर दुष्कम किया था। इन चार आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला।

गांव में सायरन बजाते हुए पुलिस जीप पहुंची। इस दौरान गांव पूरी तरह से बंद रहा। जीप से उससे आरोपियों को उतारा गया और भारी पुलिस बल के बीच गांव में घुमाया गया। बिछड़ोद के आसपास के गांव के लोग भी यहां एकत्रित हो गए तथा इन्होने जमकर आक्रोश जताया।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीणों ने बुधवार को पुलिस अधिकारियों से मांग की थी कि आरोपियों का गांव में जुलूस निकाला जाए। गुरूवार को आरोपियों को पूरे गांव में पैदल ही घुमाया गया। इधर प्रशासन ने आरोपियों के मकानों पर नोटिस चस्पा करके उनके द्वारा नक्शे के विपरित किए गए अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है। नहीं हटाने पर प्रशसान ये अतिक्रमण हटाएगा।

तीन दिन की रिमाण्ड पर
पुलिस ने बिछड़ोद में हुए लव जिहाद के आरोपियों को तीन दिन की रिमाण्ड पर लिया है। एक आरोपी नाबालिग है,इसलिए उसे बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। इनके खिलाफ चार विभिन्न प्रकरण घट्टिया थाने में दर्ज किए गए हैं। एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार इनसे अलग-अलग पूछताछ जारी है। उन्होने बताया कि पीडि़ताओं के बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं। इधर गांव में काफी नाराजगी छाई हुई है।

MadhyaBharat 9 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.