Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मौसम में हुए बदलाव से बढ़ रहे उल्टी दस्त के मरीज
balrampur, Vomiting and diarrhea , change in weather

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड में बेमौसम बारिश और उमस के बीच अब क्षेत्र में मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। लोग उल्टी दस्त और बुखार से ग्रसित हो रहे है। वर्तमान में भी क्षेत्र के अलग अलग ग्रामीण इलाकों में 16 से 17 मरीज सामने आए है। इनमें एक दर्जन से अधिक मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकी स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, अभी स्थिति सामान्य है और क्षेत्र में अमले को सक्रिय कर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर कैम्प लगाकर लोगों का उपचार किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि, भीषण गर्मी के बीच मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। तेज धूप के बाद बारिश हो रही है। यही वजह है कि तेजी से बदलते मौसम के कारण लोग मौसमी बीमारी से ग्रसित हो रहे है। इस बीच क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में उल्टी दस्त के मरीज सामने आए है। विकासखंड से लगभग 70 किमी की दूरी पर बसे ग्राम रामनगर, नीलकंठपुर, नवडीहा, पुरानपानी सहित अन्य क्षेत्रों में उल्टी दस्त के मामले सामने आए है। उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत पर बीती रात एम्बुलेस की मदद से लगभग 17 मरीजों को अस्पताल में लाया गया था।

 

कुछ मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि शेष 12 से 13 मरीजों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। सभी मरीजों को उल्टी, दस्त और बुखार की शिकायत है। फिलहाल मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में मितानिन की मदद से निगरानी की जा रही है और जरुरत पड़ने पर कैम्प लगाने की बात कही जा रही है।

 

इस मामले में कुसमी विकासखंड के बीएमओ ने आज बुधवार को बताया कि, मौसम में बदलाव के कारण उल्टी, बुखार के मरीज आ रहे है। 13 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत में सुधार है और स्थिति नियंत्रण में है। मितानिन को निगरानी रखने कहा गया है। जरुरत पड़ने पर कैम्प लगाकर लोगों का उपचार किया जाएगा लेकिन फिलहाल मरीजों की हालत सामान्य है।

 

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.