Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कर्रेगुट्टा मुठभेड़ में 22 नक्सली ढेर
bijapur, 22 Naxalites killed , Karregutta encounter
बीजापुर । जिले में तेलंगाना की सीमा से लगी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर जारी नक्सल विरोध अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने बुधवार को मुठभेड़ में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सली भी हाे सकते हैं। अभी नक्सलियाें के साथ भीषण मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

 

मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने साेशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजापुर जिले के कर्रेगुटा पहाड़ी में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में हमारे सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुठभेड़ में अब तक 22 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। लाल आतंक के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और बलिदान को शत-शत नमन करता हूं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करना है और हम इस लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर हैं।

 

तेलंगाना राज्य की सीमा से लगी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर अब तक का सबसे लंबा नक्सल विरोधी अभियान 15 दिन से चल रहा है। फिलहाल यहां मुठभेड़ के जारी है।  

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुटा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियाें काे सुरक्षाबलों के जवान चौतरफा घेरे हुए हैं। बड़े कैडर के नक्सलियाें के घिरने से नक्सलियाें ने विगत दिनाें एक पर्चा जारी कर युद्ध विराम एवं शांति वार्ता के लिए प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
 
इस नक्सल विराेधी अभियान की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह इस पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल एवं बस्तर आईजी सुंदरराज पी. मॉनिटरिंग कर रहे हैं। नक्सलियों को उनके मांद में डीआरजी कोबरा, सीआरपीएफ और एसटीएफ़ के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.