Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पीथमपुर औद्याेगिक क्षेत्र में डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
indore, huge fire broke out ,diaper manufacturing factory

इंदाैर । इंदाैर जिले के पीथमपुर औद्याेगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह आग लगने की भीषण घटना हाे गई। यहां डायपर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। घटना के बाद माैके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। अभी 8 फायर ब्रिगेड मौके पर आग बुझाने में जुटी हैं। आग इतनी विकराल है कि उस पर काबू पाने में शाम तक का समय लग सकता है।

 

जानकारी के अनुसार पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में श्रीनिवास पुलिफैब्रिक्स पैकविल प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री डायपर का निर्माण करती है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें निकलती देख लाेगाें ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड काे सूचना दी। आग कंपनी के काफी बड़े हिस्से में फैल गई है। फैक्ट्री में कॉटन रखा के होने से आग बार-बार भभक रही है। आग की भयावहता काे देखते हुए धार, देपालपुर, महू और इंदौर और प्राइवेट कंपनियों के फायर फाइटर माैके पर माैजूद है। अधिकारियों के अनुसार आग पर काबू पाने में देर शाम तक का समय लग सकता है। फैक्ट्री मैनेजर अजय ढोली ने बताया, कंपनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। 4 घंटे से फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में लगी हैं। नगर पालिका के पानी के टैंकर भी लगातार पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

पीथमपुर फायर फाइटर के अधिकारी सुमेर सिंह मेहडा ने बताया कि कंपनी का शेड गिरने से आग बुझाने में काफी परेशानी आ रही है। तेज हवा के कारण भी आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। प्राइवेट कंपनियों के फायर फाइटर मौके पर मौजूद है।

MadhyaBharat 7 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.