Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मध्य प्रदेश में दो रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ सांची दूध
bhopal, Sanchi milk , Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश सहकारी दुग्ध संघ ने उपभोक्ताओं को बढ़ा झटका देते हुए सांची दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। एक लीटर दूध के दाम में दो रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि आधा लीटर के पैकेट पर एक रुपये की बढ़ोतरी की गई। दुग्ध संघ ने मंगलवार को नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।
 
इससे पहले सांची ने पिछले साल जुलाई में अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे। करीब 10 महीने के बाद फिर से दूध के रेट में बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, सांची डीटीएम 160 एमएल टोंड मिल्क एवं परिवार 200 मिमी पैक दूध के रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस संबंध में सांची प्रबंधन का कहना है कि दूध उत्पादन की लागत में बढ़ोतरी और कच्चे माल की महंगाई के कारण यह फैसला लिया गया है। इस फैसले का सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा।
 
दुग्ध संघ द्वारा जारी नई दरों के अनुसार, फुल क्रीम गोल्ड (आधा लीटर) पहले 33 का था, जो अब 34 रुपये में मिलेगा, जबकि फुल क्रीम गोल्ड (एक लीटर) की कीमत 65 रुपये से बढ़कर अब 67 रुपये हो गई है। स्टैंडर्ड दूध शक्ति (आधा लीटर) की कीमत 30 की जगह 31 रुपये और टोण्ड दूध ताजा (आधा लीटर) की कीमत 27 रुपये से बढ़कर 28 रुपये हो गई है। वहीं, डबल टोंड दूध स्मार्ट (आधा लीटर) अब 25 रुपये जगह 26 रुपये और चाय दूध (एक लीटर) अब 58 रुपये की जगह 60 रुपये में मिलेगा।
 
गौरतलब है कि भोपाल में पैक्ड दूध में सांची की सबसे ज्यादा खपत होती है। रोज साढ़े तीन लाख लीटर से अधिक दूध की खपत है। अमूल की खपत 70 हजार लीटर है। इसके बाद सौरभ, श्रीधी, मदर डेयरी के दूध भी पैकेट में बिकते हैं। सौरभ और श्रीधी की बात करें, तो इनकी करीब एक लाख लीटर दूध की खपत शहर और भोपाल के ग्रामीण इलाकों में है। मदर डेयरी ब्रांड के दूध की ज्यादातर खपत शहर में ही होती है। भोपाल में पैक्ड दूध की तुलना में खुले दूध की बिक्री ज्यादा होती है। खुले दूध की खपत 8 से 9 लाख लीटर तक प्रतिदिन है। खुला दूध भी महंगा हुआ है। कई डेयरियों पर प्रति लीटर दो रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
 
गौरतलब है कि छह दिन पहले यानी एक मई को अमूल ने दूध के भाव बढ़ाए थे। एक लीटर दूध पर दो रुपए, जबकि आधा लीटर पर एक रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में नए रेट लागू हो गए हैं। अब सांची ने भी दूध के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है।
MadhyaBharat 6 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.