Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
जिंदल स्टील प्लांट में हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत
raigarh, One employee died,Jindal Steel Plant

रायगढ़ ।रायगढ़ जिले के जिंदल स्टील प्लांट में देर रात हुए हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई। ब्लाॅस्ट फर्नेस एक के ह‍ीट की चपैट में आ गया, ज‍िससे वहां उपस्‍थ‍ित कर्म‍ियों ने अस्‍पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं यून‍ियन ने 50 लाख मुआवजे की मांग की है।

 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के निवासी विजय बहादुर रात्र‍ि की पाली में काम कर रहा था, उसी दौरान ब्‍लॉस्‍ट फर्नेस की चपेट में आ गया। कार्यरत अन्‍य कर्म‍चार‍ियों ने प्रबंधन को सूच‍ित करते हुए जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कर्मी की मौत पर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने संयंत्र प्रबंधन से 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

 

कर्मचार‍ियों के अनुसार, जिंदल स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 01 में अत्यधिक हिट के कारण कर्मचारी की मौत हुई है। देर रात 2 से 3 बजे के बीच हुई घटना के बाद युवक को रात में ही जिंदल फर्स्टिस हॉस्पिटल भेजा गया था। कर्म‍ियों ने बताया क‍ि ऐसी घटना पहले भी हो चुकी है, लेकिन संयंत्र प्रबंधन ने इन हादसों के कोई सबक नहीं सीखा, जिसकी वजह से एक और कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

दुर्घटना की जानकारी मिलने पर अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

 

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.