Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
मेमू लोकल गेवरारोड स्टेशन की बजाय न्यू कुसमुंडा रेलवे साइडिंग जा पहुंची
korba, MEMU local, reached New Kusmunda railway

कोरबा । बिलासपुर से यात्रियों को लेकर शनिवार सुबह पहुंची मेमू (लोकल) ट्रेन को कोरबा से रवाना होकर गेवरा रोड स्टेशन की बजाय एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र की न्यू कुसमुंडा रेलवे साइडिंग में जा पहुंची। यह तो अच्छा हुआ कि लोको पायलट सतर्क था और उसने मेमू सवारी गाड़ी को सही समय पर रोक लिया। इस बीच अपने आपको स्टेशन की बजाय कोयला साइडिंग पर देखकर यात्री भी सहम गए।

 

रेल प्रबंधन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आज रविवार काे तत्काल प्रभाव से कोरबा और कुसमुंडा स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया है और जांच अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट सात दिन में प्रस्तुत करना होगा। उक्त जानकारी सीनियर डीसीएम बिलासपुर ने दी है।


शनिवार सुबह 10 बजे की मेमू लोकल बिलासपुर से छूटकर सुबह करीब साढ़े 11 बजे कोरबा पहुंचने के बाद कोरबा से गेवरा के लिए रवाना कर दिया गया। यही ट्रेन गेवरा से 01:10 बजे छूटकर कोरबा आती है और कोरबा से दोपहर 1:30 बजे बिलासपुर के लिए रवाना होती है। शनिवार सुबह जब यह ट्रेन कोरबा से गेवरारोड रेलवे स्टेशन के लिए निकली, तो गेवरा स्टेशन की बजाय कमका साइडिंग (न्यू कुसमुंडा कोल लोडिंग प्वाइंट) में घुस गई। कोरबा व गेवरा स्टेशन के बीच न्यू कुसमुंडा साइडिंग को ही कमका साइडिंग कहा जाता है, जहां कुल 11 रेल लाइन है। यहां साइलो के माध्यम से मालगाड़ियों में कोयला लदान होता है। अचानक रेलवे स्टेशन की बजाय कोयला साइडिंग में ट्रेन के घुस आने से महकमे में हड़कंप मच गई और जानकारी होने पर आला अधिकारी हरकत में आए। इस घटना के लिए फिलहाल दो (2) स्टेशन मास्टर कोरबा एके जायसवाल व कुसमुंडा स्टेशन मास्टर जितेश दास को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में सीनियर डीसीएम एके सिंह बिलासपुर ने बताया कि लापरवाही के लिए तत्काल प्रभाव से दोनों स्टेशन मास्टर को निलंबित(सस्पेंड) किया गया है। इसके अलावा इस लापरवाही की जांच के लिए जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी बरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी होंगे। उन्हें जांच कर सात दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने आदेशित किया गया है।

 

 

MadhyaBharat 4 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.