Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पथरी का इलाज कराने आई बच्ची की अस्पताल में मौत
datia,   girl  get treatment , kidney stone died

दतिया । दतिया में पथरी के इलाज कराने आई बच्ची की ईलाज के दाैरान अस्पताल में मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क पर शव को रखकर हंगामा किया। उन्होंने अस्पताल को सीज करने की मांग की। संचालक समेत जिम्मेदार डॉक्टरों पर एफआईआर दर्ज करने भी कहा।सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने समझाइश देकर परिजनाें काे शात कराया और प्रदर्शन खत्म किया। वहीं, परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन से संपर्क नहीं हो सका है।

 


जानकारी के अनुसार इंदरगढ़ निवासी नेहा वंशकार पुत्री सिरोबन वंशकार (14) को सेवढ़ा चुंगी स्थित एसएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया शुक्रवार दोपहर नेहा को पेट में तेज दर्द हुआ। परिजन उसे तत्काल एसएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच में डॉक्टरों ने बताया कि नेहा के पेट में 17 एमएम की पथरी है और तुरंत ऑपरेशन की जरूरत है। देर रात ऑपरेशन के दौरान ही नेहा की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार दाेपहर काे एक बजे परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा किया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील बनौलिया दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात को देखते हुए दतिया तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीओपी प्रियंका मिश्रा और कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। एसडीओपी प्रियंका मिश्रा ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 
 
MadhyaBharat 3 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.