Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
लहार विधायक ने बंदूक तानी तो उल्टे पैर भागे बदमाश
bhind,  n Lahar MLA ,pointed his gun

भिंड । मध्य प्रदेश के भिंड में लहार विधानसभा से बीजेपी विधायक अंबरीष शर्मा का दबंग अंदाज उस समय देखने को मिला, जब लाठी डंडे से लैस नकाबपोश बदमाश एक युवक को पीटने की फिराक में घेरकर खड़े थे। उसी समय विधायक अपनी कार से गुजर रहे थे। लाठी-डंडा लेकर खड़े बदमाशों को देखकर विधायक अपनी बंदूक लेकर कार से जैसे ही उतरे, विधायक को देखकर बदमाश उल्टे पैर मौके से भाग निकले। घटना गुरुवार दाेपहर रावतपुरा सानी मोड़ की है। लेकिन इस पूरी घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 


जानकारी अनुसार लहार निवासी युवराज सिंह राजावत गुरुवार को अपनी गाड़ी से परिजन के साथ भिंड जा रहा था। रावतपुरा सानी मोड़ पर एक कार ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक करके रुकवाया। युवराज के गाड़ी रोकते ही कार से कुछ नकाबपोश युवक निकले। उनके हाथों में लाठी- डंडे थे। युवकों ने युवराज को खींचकर गाड़ी से बाहर निकाला। उससे गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया मारपीट पर उतारू हो गए। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग इकट्‌ठा होने लगे। इसी दौरान लहार विधायक अंबरीश शर्मा वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने सड़क पर चल रही इस गुंडागर्दी को देखा। तुरंत ड्राइवर को गाड़ी रोकने के लिए कहा। गाड़ी रुकते ही विधायक शर्मा दरवाजा खोलकर बाहर निकले। बदमाशों को ललकारा। गाड़ी से बंदूक भी निकाल ली। बदमाशों ने विधायक शर्मा के हाथ में बंदूक देखी तो पीछे हटने लगे। फिर अपनी कार में बैठकर भाग निकले।
 

युवराज सिंह राजावत ने बताया कि वह शेयर मार्केट में काम करता है। उसने शिवम दुबे, सत्यम गोस्वामी, राहुल शर्मा, हर्ष शर्मा और विश्ववेंद्र राजावत से 30 लाख रुपए उधार लेकर शेयर मार्केट में लगाए थे। अप्रैल से नवंबर 2024 तक 30 लाख रुपए लिए। इसकी एवज में 42 लाख चुका दिए। युवराज ने कहा कि पूरे रुपए चुकाने के बावजूद ये पांचों मुझ पर 80 लाख रुपए बकाया होने की बात कह रहे हैं। इनका कहना है कि मैंने दो किस्त में इनसे 30 लाख और 50 लाख रुपए लिए थे। इस तरह पूरी रकम 80 लाख बनती है जबकि मैंने इनसे सिर्फ 30 लाख रुपए लिए थे। पीड़ित युवराज का आरोप है कि रकम लौटाने के बाद भी उसे दबाव में दिया जा रहा है। 3 जनवरी को वह जयपुर गया था, जहां आरोपियों ने खाटू श्याम चलने का झांसा देकर बुलाया और बंधक बना लिया। धौलपुर तक ले जाकर उसके साथ मारपीट की और कट्टा अड़ा दिया। इसके बाद लहार में भी एक घर में बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह वह वहां से भागकर आया और जनवरी में भिंड पहुंचकर एसपी से शिकायत की थी। बावजूद इसके अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। युवराज सिंह ने बताया कि वह जनवरी से लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है। आरोपियों के खिलाफ एसपी को शिकायत भी दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रुपये लौटाने का पूरा हिसाब भी पुलिस को दिया गया, फिर भी आरोपी लगातार धमका रहे हैं। लहार टीआई रविंद्र शर्मा ने कहा कि इस मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि पीड़ित हमारे पास आता है, तो उसे पूरा सहयोग दिया जाएगा।

विधायक बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे
विधायक अंबरीश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई किसी को धमकाता है या डराता है तो उसे पुलिस की मदद लेनी चाहिए। जरूरत पड़ी तो हम खुद मदद को तैयार हैं।

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.