Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
प्रधानमंत्री मोदी- केरल होगा वैश्विक समुद्री व्यापार का केंद्र
new delhi, Prime Minister Modi, Kerala

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम में देश के पहले समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट के उद्घाटन अवसर पर कहा कि इससे भारत की समुद्री ताकत एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगी और केरल इसमें अग्रणी भूमिका निभाएगा।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम में देश के पहले समर्पित कंटेनर ट्रांसशिपमेंट पोर्ट ‘विझिनजाम इंटरनेशनल डीप-वाटर मल्टीपर्पस सीपोर्ट’ का उद्घाटन किया। यह 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बना महत्वाकांक्षी बंदरगाह सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) द्वारा विकसित किया गया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम में इसे “नए भारत के विकास का प्रतीक” बताया और कहा कि पहले भारत के 75 प्रतिशत ट्रांसशिपमेंट विदेशी बंदरगाहों पर होता था, जिससे देश को आर्थिक नुकसान होता था। अब यह स्थिति बदलने वाली है और भारत का पैसा भारत में ही निवेश होगा।


उद्घाटन समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अडानी ग्रुप चेयरमैन गौतम अडानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से कहना चाहते हैं कि वे विपक्षी इंडी गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी यहां बैठे हैं, आज का कार्यक्रम कई लोगों की रातों की नींद हराम कर देगा।


इसके बाद मलायलम में अनुवादक ने उनकी कही बात का अनुवाद किया। इसमें उसने यह बात नहीं की। इसपर उन्होंने कहा कि अनुवादक इन पंक्तियों का अनुवाद नहीं कर पाए लेकिन संदेश वहीं पहुंच गया है जहां पहुंचना था।


कार्यक्रम आदि शंकराचार्य जयंती के दिन आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे केरल से निकले संत थे, जिन्होंने भारत को आध्यात्मिक एकता दी। मोदी ने कहा कि आज केदारनाथ मंदिर के कपाट भी खुले हैं, जिससे यह दिन और भी विशेष बन गया है।


प्रधानमंत्री ने केरल की ऐतिहासिक समुद्री विरासत की चर्चा करते हुए कहा कि यहां से सदियों पहले जहाज अरब सागर होते हुए अन्य देशों तक व्यापार करते थे। अब फिर से केरल को समुद्री व्यापार का वैश्विक केंद्र बनाया जाएगा। मोदी ने यह भी कहा कि कोच्चि में शिपबिल्डिंग और मरम्मत क्लस्टर बनाया जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


मोदी ने इस दौरान पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया और बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेटिकन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पोप के साथ अपनी मुलाकातों को याद करते हुए उन्हें सेवा और शांति का प्रतीक बताया।

 

MadhyaBharat 2 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.