Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जीजीएस विवि में जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में प्रो. दिलीप झा गिरफ्तार
raipur, Prof. Dilip Jha, arrested

बिलासपुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय(जीजीएस विवि)में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान जबरन नमाज पढ़वाने के मामले में एनएसएस प्रभारी दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने आज बताया कि कोटा थाना पुलिस ने तत्कालीन एनएसएस प्रभारी प्रो. दिलीप झा को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने प्रो. दिलीप झा समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ बीएनएस व धर्म स्वात्रंत्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।गिरफ्तारी के बाद प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य नामजद अधिकारियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

डीएसपी रश्मीत कौर चावला ने बताया कि गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनएसएस कैंप में नमाज मामले में प्रो. दिलीप झा समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ बीएनएस व धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आज प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया गया है। यह मामला 26 मार्च से 1 अप्रैल 2025 के बीच कोटा क्षेत्र के ग्राम शिवतराई में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस कैंप से जुड़ा है। इस शिविर में कुल 159 छात्र शामिल थे, जिनमें 4 छात्र मुस्लिम समुदाय से थे। आरोप है कि 31 मार्च, ईद के दिन, हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाई गई थी।

इस घटना के बाद अभाविप और विभिन्न संगठनों ने विश्वविद्यालय परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से शिविर में हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाने के मामले में दबाव बढ़ने पर तत्कालीन समन्वयक दिलीप झा को पद से हटाकर प्रो. राजेंद्र कुमार मेहता को नया एनएसएस प्रभारी नियुक्त किया था। साथ ही 12 कार्यक्रम अधिकारियों को भी हटा दिया गया था।

पुलिस की इस गिरफ्तारी से मामला और गंभीर हो गया है। धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन और जबरन धार्मिक गतिविधियों में शामिल कराने जैसे आरोपों के चलते आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.