Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
राजकीय सम्मान के साथ आईटीबीपी जवान को दी गई अंतिम विदाई,
shivpuri, ITBP jawan,state honors
शिवपुरी । भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 57वीं बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल गौरव सिंह सेंगर का अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम सियांग जिला अस्पताल में निधन हो गया। शिवपुरी निवासी 37 वर्षीय गौरव की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह राजकीय सम्मान के साथ निकली। मुक्तिधाम पर जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परिजनों के अनुसार, गौरव ने 28 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की थी। यूनिट के चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराने के बाद सोमवार रात 12:45 बजे उनका निधन हो गया। मृत्यु के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से चलेगा। बल ने मामले में कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश जारी कर दिए हैं।


हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

गौरव का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात शिवपुरी पहुंचा। अंतिम यात्रा उनके माधव विहार कॉलोनी स्थित निवास से शुरू होकर पोहरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा और झांसी तिराहा होते हुए मुक्तिधाम पहुंची। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी संगठन और नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। गौरव सिंह सेंगर की अंतिम यात्रा उनके निवास माधव विहार कॉलोनी (वीरेंद्र रघुवंशी की कोठी के पास) से शुरू हुई, जो पोहरी चौराहा, अग्रसेन चौराहा, कोर्ट रोड, माधव चौक, गुरुद्वारा, झांसी तिराहा होते हुए 11 बजे शहर के मुक्ति धाम पहुंची।

कलेक्टर व एसपी भी शामिल हुए

कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। मार्ग में स्थित फूल माला दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर पुष्प मालाएं अर्पित कीं। बैंक कर्मचारियों ने भी कार्यालय से बाहर आकर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी। गौरव सिंह सेंगर की अंतिम यात्रा उनके निवास से शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मुक्ति धाम पहुंची। जहां शिवपुरी आईटीबीपी के डीआईजी महेश कलावत के साथ अन्य आईटीबीपी के अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। वहीं पुलिस और प्रशासन की ओर से एडिशनल एसपी संजीव मुले और एसडीएम उमेश कौरव के साथ भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

शहीद के छोटे भाई सौरभ सेंगर ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा करते हुए मुखाग्नि दी। जवान गौरव के निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव ने कहा कि शहीद गौरव का निधन शोक का विषय है। लेकिन हमें गर्व है कि हमारे जिले का युवा देश सेवा के तैनात रहा और ड्यूटी के दौरान शहीद हुआ। दुख की इस घड़ी में पूरा जिला परिवार के साथ है।
 
 
MadhyaBharat 1 May 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.