Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी ने जारी किया पर्चा
bijapur,   central committee, Naxalites issued

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तेलंगाना की सीमा पर देश का सबसे बड़े नक्सल विराेधी चलाया जा रहा है। इस बीच पड़ाेसी राज्य तेलंगाना की सरकार और तेलंगाना विपक्ष की शांतिवार्ता की कवायद भी शुरू हो गई है। एक बार फिर नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार के नाम पर पर्चा जारी किया है, जिसमें उन्होंने बिना शर्त के युद्ध विराम घोषित कर शांतिवार्ता की पेशकश की है।

 

इस पर्चे में लिखा गया है कि पिछले वर्ष जनवरी 2024 से केंद्र और राज्य के पुलिस, अर्धसैनिक, कमांडो बलों ने ऑपरेशन कगार के नाम से सैकड़ों नक्सलियों एवं निर्दोष आदिवासियों की हत्याएं की हैं, यह अभी भी जारी है। नक्सलियाें के पर्चे में इन हत्याओं की भर्त्सना करते हुए कहा है कि देश-दुनिया में कई जनवादी, क्रांतिकारी जन संगठनों, पार्टियों, सामाजिक संस्थाओं एवं कार्यकर्ताओं, प्रगतिशील, जनवादी एवं क्रांतिकारी बुद्धिजीवी सैकड़ों की तादाद में आंदोलनरत हैं । उनकी मांग है ऑपरेशन 'कगार' पर फौरन रोक लगाया जाए।

 

नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी के द्वारा जारी पर्चे में लिखा गया है कि युद्ध विराम की घोषणा की जाए और वार्ता के जरिए समस्या का हल निकाला जाए। शांति वार्ता को लेकर केंद्रीय कमेटी की ओर से 28 मार्च को भी बयान जारी किये गए थे, जिसमें बताया गया कि सरकार के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार है। शांति वार्ता के लिए अभी तक केंद्रीय कमेटी की तरफ से जारी की गयी, प्रेस विज्ञप्ति, दंडकारण्य के उत्तर-पश्चिम सबजोनल ब्यूरो रूपेश के द्वारा जारी की गयी दो प्रेस विज्ञप्तियों को मिलाकर, कुल तीन प्रेस विज्ञप्ति जारी की गयी है।

 

इस पर्चे में कहा गया है कि हमारे पीएलजीए बलों की सशस्त्र कार्रवाइयों को रोकने के लिए हमारे कामरेडो ने आदेश जारी किए हैं । ऐसी पृष्ठिभूमि में केंद्र व राज्य सरकारों ने मिलकर मिलकर झारखंड राज्य में बोकारो हत्याकांड में हमारे केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड विवेक आदि कामरेडो की हत्या को अंजाम दिया और चेतावनी दे रही हैं कि बाकी नक्सली आत्मसमर्पण करें, नहीं तो उनका भी हश्र यही होगा। देश के संविधान में लोगों को जीने का अधिकार जो दिया गया है, जिसे स्वयं उनके द्वारा ही कुचला जा रहा है। संवैधानिक तरीके से चुनी गयी सरकार उसी संविधान को नजरअंदाज कर रही हैं। सरकार कहती है कि बंदूक का समाधान बंदूक से ही होगा। छत्तीसगढ़ -तेलंगाना की सीमा इलाके में कर्रेगुट्टा इलाके का नाकेबंदी कर तेलंगाना, छत्तीगढ़ व महाराष्ट्र से 10 हजार पुलिस, अर्धसैनिक व कमांडो बलों की तैनाती कर 3 दिनों से एक बड़ा ऑपरेशन चल रहा है। जिसमें न सिर्फ हमारे 3 कामरेडों की हत्या की गई, बल्कि पार्टी के नेतृत्व की भी हत्या करने की कोशिश कर रही है।

-----------------
 
जारी परचे में कहा गया है कि ऐसे परिप्रेक्ष्य में इस तरह क्रांतिकारियों और आदिवासियों की हत्या ऐसा ही जारी रहने से शांति वार्ता के लिए की जा रही प्रक्रिया का कोई मतलब नहीं रहेगा। हमारी पार्टी की केंद्रीय कमेटी, केंद्र और राज्य सरकारों से फिर एक बार अपील करती है कि, शांति वार्ता के लिए इन हत्याकांडों पर रोक लगाया जाए। छत्तीसगढ़, झारखंड, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश राज्यों में एक समय सीमा के साथ युद्ध विराम की घोषणा की जाए।

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.