Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत
raipur,  young man died ,Bhilai, Chhattisgarh

दुर्ग/रायपुर । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सटे भिलाई शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई हैं।  यहां चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में मंगलवार की सुबह एक युवक की लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजा बांदे (40 साल) निवासी सुभाष चौक, डुंडेरा उतई के रूप में हुई है । युवक आकाश गंगा मार्केट में नारियल पानी बेचता था। सुपेला पुलिस मामले में जांच कर रही है।
सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौहान स्टेट के गार्ड ने बयान दिया है कि युवक चौहान स्टेट के किसी भी व्यवसायिक परिसर में काम नहीं करता है। वो अचानक ही सुबह ऊपर दिखा। इससे पहले की वो उसे बाहर जाने के लिए बोलता उसने लिफ्ट का बंद गेट खोला और कू गया। जिस समय युवक कूदा लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी, इसलिए युवक सीधे लिफ्ट के ऊपर ही गिरा और उसे काफी गंभीर चोटें आई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  सुपेला पुलिस को सूचना मिली कि चौहान स्टेट में लगी लिफ्ट से युवक नीचे गिर गया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक युवक लिफ्ट के होल में गिरा पड़ा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसे बाहर निकालने के लिए एसडीआरएफ दुर्ग को फाेन कर बुलाया। टीम सूचना मिलते ही चौहान स्टेट पहुंची। टीम ने लिफ्ट के ऊपर गिरे युवक की रस्सी से बांधकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। बाहर निकालने तक युवक जीवित था

एसडीआरएफ की टीम ने उसे तुरंत लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक के शव को मरचुरी में रख दिया गया है। पुलिस ने राजा के पिता को सूचना देकर बुलाया है। पिता सुपेला थाने पहुंचा। उससे मृतक के बारे में पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे जांचा जा रहा है।

 

MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.