Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
bhopal, All three accused , policeman arrested

भोपाल । भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक के साथ शराब के नशे में बदसलूकी और मारपीट करने वाले तीन मुख्य आरोपियों को जीआरपी भोपाल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला, जहां वे खुलेआम ‘पुलिस हमारी बाप है, पुलिस पर हाथ उठाना पाप है’ जैसे नारे लगाते दिखे। घटना के बाद पुलिस ने मामले में सांप्रदायिक उकसावे की कोशिश और सरकारी कर्मचारी पर हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है।


घटना 26-27 अप्रैल की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे की है। जीआरपी बंसल वन की शॉप्स और रेस्टोरेंट्स बंद कराने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ युवक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा तो युवक विवाद करने लगे। हाथापाई होने लगी। रानी कमलापति स्टेशन परिसर की पार्किंग में एक कार में महिला सहित तीन युवक शराब पीते हुए पाए गए। मौके पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नजर दौलत खान ने जब उन्हें रोका, तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो आरोपी और महिला मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी जितेंद्र यादव को तुरंत पकड़कर थाने लाया गया। जीआरपी ने आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की, जिसने लगातार लांबाखेड़ा, करोंद, भानपुर और चौपड़ा जैसे इलाकों में दबिश दी। मंगलवार को तीनों आरोपी मनोहर डेरी, भोपाल के पास से गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों के कब्जे से एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल घटना के समय किया गया था।


गिरफ्तार मुख्य आरोपी दिलीप अहिरवार ने घटनास्थल पर भीड़ को भड़काने के इरादे से पुलिसकर्मियों से कहा—“तुम हट जाओ, तुम हिन्दू हो, ये पुलिस वाला मुसलमान है।” इस बयान को गंभीर मानते हुए पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 196 बीएनएस को भी एफआईआर में जोड़ा है।

ये हैं आरोपी

दिलीप अहिरवार (35 वर्ष) — निवासी रुस्तमपुर, थाना निशातपुरा, भोपाल
उमर अली रजा (29 वर्ष) — निवासी पंचवटी फेस-2, कोहेफिजा, भोपाल
जितेंद्र यादव (32 वर्ष) — निवासी ग्राम सूलिया, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा

 
 
MadhyaBharat 29 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.