Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
श्री केदारनाथ धाम के लिए पंचमुखी डोली रवाना
rudraprayag, Panchmukhi Doli, Shri Kedarnath Dham
रूद्रप्रयाग/ऊखीमठ । श्री केदारनाथ भगवान की पंचमुखी डोली सोमवार को सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के साथ समारोहपूर्वक धाम के लिए प्रस्थान कर गई। डोली आज पहले पड़ाव श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी। केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को प्रातः सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
 
सेना के बैंड के बीच डोली यात्रा का शुभारंभ रावल भीमाशंकर लिंग, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। इससे पहले पंचमुखी उत्सव मूर्ति का पंच स्नान कराकर डोली में विराजमान कराया गया और उसे सुसज्जित किया गया। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भव्य रूप से सजाया गया था, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।

डोली यात्रा के मार्ग में उखीमठ, संसारी, विद्यापीठ और गुप्तकाशी बाजार में श्रद्धालुओं ने फूलों से स्वागत किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी कतारबद्ध होकर डोली के दर्शन के लिए उपस्थित रहे।

मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि डोली आज विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में रात्रि विश्राम करेगी। 29 अप्रैल को गुप्तकाशी से फाटा, 30 अप्रैल को फाटा से गौरीकुंड और एक मई को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी और शाम तक पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंच जायेगी। 

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में भी मंदिर समिति के अग्रिम दल ने यात्रा पूर्व तैयारियां पूरी कर ली है। मंदिर क्षेत्र में पेयजल, विद्युत व्यवस्था, भोग मंडी की साफ सफाई, मंदिर समिति कार्यालय, पूजा कार्यालय, दर्शन पंक्ति की सामान्य मरम्मत, पुजारीगणों एवं कर्मचारियों की आवासीय व्यवस्था संबंधित कार्य किये गये हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट (शुक्रवार) 02 मई को प्रात: 7 बजे खुल रहे हैं। इससे पूर्व बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) की ओर से कपाटोत्सव की तैयारियां चल रही है। कपाट खुलने के कार्यक्रम के अंतर्गत बीते कल (रविवार ) 27 अप्रैल को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में केदारपुरी के रक्षक भैरवनाथ जी की पूजा-अर्चना हुई।

आज पंचमुखी डोली प्रस्थान के अवसर पर केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, दायित्वधारी चंडी प्रसाद भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण प्रभारी अधिकारी/ सहायक अभियंता गिरीश देवली, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, उखीमठ मंदिर प्रभारी रमेश नेगी, पुजारी शिवशंकर लिंग, बागेश लिंग, टी गंगाधर लिंग, वेदपाठी यशोधर मैठाणी, स्वयंबर सेमवाल, विश्व मोहन जमलोकी, पंचगाई हक-हकूकधारी, धर्मेंद्र तिवारी, अभिरतन धर्म्वाण संदीप धर्म्वाण, तीर्थ पुरोहित समाज सहित सहायक लेखाकार प्रमोद बगवाड़ी, विपिन तिवारी, मनोज, शुक्ला, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, पुष्कर रावत, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.