Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
दबंगों ने दलित युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से रोका
seopur,  bullies prevented, Dalit youth
श्योपुर । श्योपुर जिले में सोमवार को दबंगों ने दलित युवक के शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया। इसके बाद आक्रओशित परिजनाें और समाज के लाेगाें ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और पत्थरबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन दल बल के साथ माैके पर पहुंचा। विजयपुर एसडीएम अभिषेक मिश्रा भी पहुंचे हैं।
 
जानकारी के अनुसार मामला लीलदा गांव का है। गांव का जगदीश जाटव बेंगलुरु में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच दिन पहले सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे शव गांव लाया गया। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगे। इस दाैरान रावत समाज के लोगों ने आपत्ति जताई। गांव की रावत समाज के लाेगाें का कहना है कि हम अपने खेत में शव नहीं जलाने देंगे। यहां हम फसल उगाते हैं। जाटव समाज के लोग जबरन शव जलाना चाहते हैं। कहीं दूसरी जगह शव जलाएं, तो हमें कोई आपत्ति नहीं है।
 
वहीं विराेध के बाद मृतक युवक के परिजनाें और ग्रामीणाें ने सड़क पर शव रखकर विवाद शुरू कर दिया। कलेक्टर अर्पित वर्मा का कहना है कि अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। वहां शांति व्यवस्था बनाने की कोशिश की जा रही है। दलित समाज की महिलाओं का कहना है कि हमारे पास श्मशान की जगह नहीं है। जाटव समाज के श्मशान घाट की जमीन रेलवे में चली गई है। इस कारण उनके पास अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं है। ग्रामीण सुरेश जाटव ने कहा कि पटवारी की ओर से अंतिम संस्कार के लिए जगह दी गई, लेकिन रावत समाज के लोग रोक रहे हैं। जबकि ये सरकारी जमीन है। रावत समाज का कोई भी पट्टा नहीं है। हमें अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जा रहा। जब तक जगह नहीं मिलेगी, तब तक चक्काजाम से नहीं हटेंगे। पटवारी और तहसीलदार से भी शिकायत की है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि हमने जगह दे दी है, वहीं पर अंतिम संस्कार करें।


 
 
MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.