Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
बाघिन के हमले से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का सीनियर वाहन चालक गम्भीर घायल
umaria, Senior driver, Bandhavgarh Tiger Reserve

उमरिया । उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कई लोगों को मौत के घाट उतारने वाली बाघिन का रेस्क्यू करने के लिए लगाई टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम के ऊपर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया जिसमें एक सीनियर वाहन चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। रेस्क्यू टीम प्रभारी ने तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल उमरिया भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रिफर कर दिया गया।

 

पतौर रेंजर एवं रेस्क्यू टीम प्रभारी अर्पित मैराल ने बताया कि हम लोग अपनी टीम के साथ लगातार 3 दिन से बाघिन की निगरानी कर रहे हैं कि उस बाघिन को रेस्क्यू कर बाड़े में रखा जा सके और ग्रामीणों को उस बाघिन से राहत मिल सके। सोमवार सुबह से पतौर रेंज के पनपथा बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर एफ 428 में पैदल सामूहिक गश्त कर उसके रेस्क्यू की तैयारी चल रही थी कि तभी अचानक बाघिन हमारी टीम के सीनियर वाहन चालक राम सुहावन चौधरी पर हमला कर दिया जिसमे टीम के अन्य लोगों ने बचाया और तत्काल अपने वाहन से जिला अस्पताल भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कटनी भेज दिया है, वहीं अभी हाथियों से बाघिन की निगरानी की जा रही है।

 

गौरतलब है कि यही बाघिन कई लोगों को मौत के घाट उतार चुकी है साथ ही अभी 22 अप्रैल को एक दिन में दो ग्रामीणों को भी घायल कर चुकी है, उससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पनपथा बैरियल के सामने सड़क पर जाम कर चुके थे, सबसे बड़ी बात तो यह है कि सीनियर वाहन चालक के गम्भीर रूप से घायल होने के बाद रेस्क्यू टीम प्रभारी को छोड़ कर पूरे टाइगर रिजर्व का स्टाफ दूरी बनाए हुए है और पार्क प्रबंधन के इसी रवैये के कारण ग्रामीणों में भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

MadhyaBharat 28 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.