Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शहबाज शरीफ का पाकिस्तान के सशस्त्र बलों से तैयार रहने का आह्वान
aibtabad, Shahbaz Sharif ,Pakistan Armed Forces

एबटाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आज सुबह एबटाबाद के काकुल स्थित पाकिस्तान सैन्य अकादमी के पासिंग आउट समारोह में हिस्सा लिया। शहबाज ने इस मंच का भी उपयोग भारत को धमकी देने के लिए किया। उन्होंने धमकी भरे लहजे कहा कि भारत आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद करे। पाकिस्तान उसके किसी भी दुस्साहस का ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। शरीफ ने मुल्क की संप्रभुता की रक्षा के लिए सशस्त्र बलों से तैयार रहने का आह्वान किया।
जिओ न्यूज की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज ने शनिवार को भारत से लगातार आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद करने की मांग की और कहा कि किसी भी दुस्साहस का पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के भारत मुल्क पर निराधार आरोप लगा रहा है। भारत के पास आरोपों के पक्ष में कोई साक्ष्य नहीं हैं। पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है।
शहबाज ने सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान के जल हिस्से को रोकने या मोड़ने के किसी भी कदम के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इस मोर्चे पर पाकिस्तान के संकल्प के बारे में किसी को भी कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान ने भारत के 2019 के हवाई हमले का माकूल जवाब दिया। भविष्य में किसी भी दुस्साहस का इसी तरह का जवाब दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए खड़ा है, लेकिन इसे कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। मुल्क की गरिमा और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। सिंधु जल संधि देश के 240 मिलियन लोगों के लिए जीवन रेखा है। इसके पानी की उपलब्धता को हर कीमत पर और हर परिस्थिति में सुरक्षित रखा जाएगा।

MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.