Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
गुजरात सरकार का महाअभियानः बांग्लादेशी घुसपैठियों को 2 दिनों में सरेंडर करने का अल्टीमेटम
surat, Gujarat government

सूरत । गुजरात सरकार के निर्देश पर राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ महाअभियान शुरू किया गया। शुक्रवार-शनिवार रात राज्य में अब तक के सबसे बड़े अभियान की शुरुआत करते हुए अहमदाबाद में 890 और सूरत में 134 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है।

सूरत पुलिस आयुक्त कार्यालय में शनिवार को गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, रेंज आईजी, लॉ एंड ऑर्डर समेत आईबी किे उच्चाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग की। उन्होंने सभी अधिकारियों को इस अभियान को तेज करने के साथ सख्त से सख्त कदम उठाने का निर्देश दिए। संघवी ने पुलिस अधिकारियों से बांग्लादेशी घुसपैठियों की सभी गतिविधियों के संबंध में सूक्ष्म जांच करने को कहा। संघवी ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को दो दिनों में अपने समीप के पुलिस थाने में सरेंडर करने की चेतावनी दी है। ऐसा नहीं करने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध प्रशासन कठोर कार्रवाई करेगा। संघवी ने अवैध घुसपैठियों को आश्रय देने वालों के विरुद्ध भी सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।

 

दूसरी ओर अहमदाबाद पुलिस आयुक्त के कार्यालय में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विकास सहाय ने पत्रकारों से अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए गए अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि एक ही रात में अहमदाबाद में 890 और सूरत में 134 अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए हैं। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले बंगाल के आपराधिक नेटवर्क के संबंध में अभी जांच जारी है। पकड़े गए बांग्लादेशियों की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके मूल देश बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

 

डीजीपी ने इस अभियान को राज्य में अवैध घुसपैठियों और आपराधिक प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। गुजरात पुलिस आगामी दिनों में इस अभियान को तेज बनाएगी। डीजीपी के अनुसार इन बांग्लादेशी घुसपैठियों में अधिकांश लोग बंगाल से फर्जी दस्तावेज का उपयोग कर गुजरात समेत देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे  हैं। इस संबंध में ज्वाइंट इन्ट्रोगेशन सेंटर में बारीकी से जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बांग्लादेशियों पर पूर्व में ड्रग्स, ह्युमन ट्रैफिकिंग समेत अन्य अपराधिक मामलों में संलिप्तता पाई गई है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए 2 बांग्लादेशी घुसपैठियों पर अल-कायदा के स्लिपर सेल के रूप में काम करने की आशंका को लेकर विस्तृत जांच की जा रही है।

 

MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.