Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अमुआ डैम में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत
satna,  Three tribal children died ,Amua Dam
सतना । सतना जिले के धारकुड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अमुआ बांध में शनिवार काे गहरे पानी में डूबने से तीन आदिवासी बच्चों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और आधे घंटे के भीतर तीनों के शव बाहर निकाल लिए। घटना की जानकारी लगते ही मझगवां तहसीलदार सोमेश द्विवेदी और धारकुंडी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

धारकुंड़ी थाना पुलिस द्वारा बताया गया कि तीनों बच्चे खेलते-कूदते हुए बांध के पास तक पहुंचे। इस दाैरान तीनाें नहाने के लिए पानी में उतरे थे। तभी गहरे पानी में चले गए। जहां बांध के पानी में डूबने से तीनों की मौत हो गई। तीनों बच्चों के शव ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाले गए हैं। बच्चों की पहचान अभिजीत पुत्र अजीत कोल (6), अभी पुत्र कल्लू कोल (5) और कृष्णा पुत्र नंदू कोल (5) के रूप में हुई है। इनमें एक बच्चा कृष्णा ग्राम कपटीहा जिला बांदा (उप्र) का निवासी बताया गया है। वह अपने मामा के यहां आया हुआ था। जबकि दो अन्य पास के गांव कंदैला के रहने वाले थे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पघटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
 
MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.