Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बीजापुर में पांच दिन से मुठभेड़ जारी
bijapur,Encounter continues , five days

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतापल्ली गांव के कर्रेगुट्टा की काली पहाड़ी में लगातार पांच दिन से सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुक्रवार की रात 10 बजे तक वहां भारी फायरिंग और धमाके हुए। आज से 

सुबह से वहां वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं। यह देश भर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विराेधी अभियान है, जिसमें 10 से 15 हजार जवानों ने बड़े कैडर के नक्सली लीडरों को काली पहाड़ी के इलाके में घेर रखा है। सुरक्षाबल के जवान अब नक्सलवाद के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

नक्सलियों का खात्मा करने सुरक्षाबलों के जवान लगातार 5वें दिन भी बीजापुर के जंगलों में डटे हुए हैं। इसी बीच गलगम के जंगल में डीआरजी का एक जवान नक्सलियों द्वारा लगाये गये प्रेसर आईईडी की चपेट में आ गया। आईडी विस्फाेट में जवान के पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को तत्काल गलगम सीआरपीएफ कैंप में प्राथमिक उपचार के बाद हेलीकॉप्टर से बीजापुर अस्पताल ले जाया गया है। आईईडी से घायल जवान की फाेटाे मिली है लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

स्थानीय पत्रकाराें एवं ग्रामीणाें के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे से 4 वायु सेना के हेलीकॉप्टर काे उड़ान भरते देखा गया है । आसमान में लगातार हेलीकॉप्टरों की इस गतिविधि से बड़ा अपडेट आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं कल रात 10 बजे तक भारी फायरिंग और बम धमाकों की आवाजें उसूर बस्ती के ग्रामीणाें ने सुनी हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सुरक्षाबलाें ने किसी भी प्रकार की जानकारी या वीडियो साझा करने से रोका है। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में हाई अलर्ट जारी कर रखा है।

 

नक्सलियों के खिलाफ सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान में पहले भौगोलिक परिस्थितियों से लड़ना सुरक्षाबलाें के लिए बड़ी चुनौती है। कर्रेगुट्टा पहाड़ के नीचे बसे गांवों में दोपहर का तापमान करीब 42 से 44 डिग्री है। वहीं पहाड़ की ऊंचाई में, चट्टान गर्म होने के बाद वहां का तापमान और बढ़ जाता है। करीब 4 से 5 हजार फीट ऊपर की चोटी में बैठे नक्सलियों तक पहुंचने के लिए फोर्स पिछले चार दिनों से पैदल चल रही है । यह इलाका छत्तीसगढ़ और तेलंगाना प्रदेश सहित महाराष्ट्र की सीमा भी लगती है। पूरा इलाका चारों तरफ घना जंगल, बीच में कस्तूरीपाड़ गांव, एक किनारे कर्रेगुट्टा की पहाड़ी है और इसी पहाड़ी पर मुठभेड़ चल रही है।

 

सूत्राें के अनुसार लगातार पांच दिन से जारी मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। सुरक्षाबलों के ड्रोन में शवों की तस्वीर भी कैद हुई हैं, हालांकि उनके शव पुलिस ने बरामद नहीं किए हैं । इससे एक दिन पहले 6 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी, जिनमें 3 वर्दीधारी महिला नक्सली के शव सुरक्षाबलाें ने बरामद कर लिए हैं। चेरला के स्थानीय युवक विनोद का कहना है कि मैं इस इलाके में माेटरसाइकिल से आया था। शनिवार दोपहर में लगभग 20 मिनट के अंदर ही सीरियल आईईडी विस्फाेट हुए हैं, धमाका इतना तेजदार था कि इसकी आवाज अब भी मेरे कानों में गूंज रही है।

MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.