Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत सरकार का रोजगार मेला प्रधानमंत्री की अभिनव पहल : केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू
raipur, Government of India,Union Minister of State Tokhan Sahu

रायपुर । देशभर के 47 स्थानों पर आज शन‍िवार को रोजगार मेला के माध्यम से लगभग 51 हजार से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इसी कड़ी में आज शन‍िवार को रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, रायपुर के सौजन्य में रोज़गार मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त होने वाले 63 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम के प्रारंभ में इस आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की गोलियों से मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि, भारत सरकार का रोजगार मेला प्रधानमंत्री की अत्यंत अभिनव पहल है। उन्होंने बताया कि, यह 15 वां रोजगार मेला है । पिछले रोजगार मेले में लगभग 71000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे और इस बार 51000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहे हैं।

तोखन साहू ने सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, उनके ईमानदार प्रयासों के कारण उन्हें यह उपलब्धि प्राप्त हुई है और उन्होंने अपने माता-पिता के सपनों को पूरा किया है। श्री साहू ने कहा कि जब किसी को रोजगार मिलता है तो परिवार सशक्त होता है तो समाज विकसित और सशक्त होता है और उसके बाद राज्य और राष्ट्र सशक्त और विकसित होता है, यह अत्यंत गौरव का क्षण है ।

साहू ने कहा कि, वर्ष 2027 के अंत तक भारत को पांच ट्रिलियन इकोनामी बनाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, हमें वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को पूरा करना है । अंत में उन्होंने पुनः सभी अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

इसके पूर्व छत्तीसगढ़ की मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि, आयकर विभाग के लिए इस प्रकार के रोजगार मेला का आयोजन का उत्तरदायित्व मिलना एक गौरव का अवसर है । उन्होंने कहा कि रोजगार मेला के जरिए अब तक 10 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के पहले अनेक रिक्तियां भारत सरकार के विभिन्न विभागों में थी जिन्हें भरने के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया था । लेकिन वर्ष 2014 के पश्चात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों की रिक्तियों को भरने के लिए मिशन मोड में प्रयास किया गया है और यह प्रयास तब तक जारी रहेगा जब तक कि अधिकांश विभागों की रिक्तियों पर भर्ती ना हो जाए ।

उन्होंने कहा कि, राष्ट्र के युवाओं को और इस देश के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगार प्रदान कर, आत्मनिर्भरता की ओर देश को आगे बढ़ाना है।

अंत में मुख्य आयकर आयुक्त अपर्णा करण ने सभी नए अभ्यर्थियों का अभिनंदन करते हुए आशा व्यक्त की कि देश के विकास के लिए यह अभ्यर्थी अत्यंत महती भूमिका अदा करेंगे।

 

MadhyaBharat 26 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.