Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रामानुजगंज मुस्लिम समाज ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में निकाली रैली
balrampur, Ramanujganj Muslim, terrorist attack

बलरामपुर । 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को रामानुजगंज के मुस्लिम समाज के द्वारा शहर के जामा मस्जिद से रैली निकाल कर आतंकवादी हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में रामानुजगंज के मुस्लिम समाज में भी भारी आक्रोश देखा गया। रामानुजगंज के मुस्लिम समाज के लोगों ने शहर के जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद से रैली निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए लरंगसाय चौक पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका।

 

अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी मो. खालिक अहमद ने बताया कि, इस प्रकार की घटनाएं किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती और आतंक फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दुःख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते है। और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करते हैं। ऐसी घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को नहीं डिगा सकतीं।

 

अंजुमन कमेटी के सदस्य जमरूद्दीन मंसूरी ने कहा कि, छोटी मानसिकता वाले आतंकवादियों ने पर्यटकों की हत्या की है, जिसका रामानुजगंज के मुस्लिम समाज कड़ी निंदा करती है। किसी भी सूरत में आंतकवादियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि आतंकवादियों के इस कायराना हरकत पर कड़ी से कड़ी और कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। जिस तरह से उन्होंने भारत के निहत्थे सैलानियों पर वार किया है वैसे ही खून का बदलाव खून से लेना चाहिए ताकि अगली बार कोई भी आतंकवादी भारत में हमला करने से पहले हजार बार सोचे।

 

इस विरोध प्रदर्शन में जमरूद्दीन मंसूरी, खलीक अहमद, कदम रसूल, नइम मंसूरी, बिलाल अंसारी, तौकीर रजा, एजाज अंसारी, कलाम मंसूरी, सद्दाम मंसूरी, मोहम्मद तेज, इरफान मंसूरी, इसरार खान शाहबाज खान, जावेद अंसारी, एहसान अंसारी, असलम अंसारी, मुबारक अंसारी, सलमान खान, इम्तियाज़ खान (बड़कू), शहाबुद्दीन खलीफा, मो. रागिब खान, सनी मंसूरी शहित सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.