Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तुर्काडीह गांव में शादी के भोजन के बाद 45 लोग बीमार
bilaspur, 45 people fall sick , Turkadih village

बिलासपुर/रायपुर । बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह गांव में एक शादी समारोह के बाद रात को खाना खाने के बाद गुरुवार सुबह 45 लोगों ने उल्टी दस्त होने की शिकायत की। जिसके बाद सभी बीमारों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। एक मरीज की हालत नाजुक होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भोजन के सैंपल जांच के लिए एकत्र किए हैं।

स्वास्थ्य विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार 45 बीमार लोगों में सिम्स में अमरीका सेंडे (36वर्ष ) तिलक बाई (40वर्ष ), मधु (24वर्ष), दिशा (18वर्ष), ईशा (17वर्ष), रुपा (45वर्ष), रंजिता कुरें (30वर्ष), शाहिल (14वर्ष), चंदन, रानी (13वर्ष), जगेश्वरी (28वर्ष), गंगा बाई (30वर्ष), आशा बाई (24वर्ष), सोनिया (16वर्ष), (13वर्ष), निखिल पाटले (15वर्ष), सनम (05वर्ष), लक्ष्मन (11वर्ष), अमर कुमार (03वर्ष), अरून कुमार (12वर्ष), अंश (06वर्ष), आद्या (02वर्ष), हर्ष (11वर्ष), प्रिमु (10वर्ष)तथा जगेश्वर बंजारे का इलाज किया जा रहा है । जागेश्वर की हालत नाजूक है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है ।

सिम्स के डीन डॉ रमणेष मूर्ति ने बताया कि कि कोनी क्षेत्र के तुर्काडीह के सतनामीपारा निवासी नीरज सांडे की बेटी के विवाह में 23 अप्रैल की रात तीन अलग-अलग गंजे में चावल, सब्जी व दाल बनाया गया था। सभी रिश्तेदारों ने भोजन किया और उसके बाद सोने चले गए। गुरुवार की सुबह सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रारम्भिक इलाज में फायदा न होने पर पर 45 लोगों को सिम्स के मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया ।

सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वस्तु स्थिति स्पष्ट होगी कि किस खाद्य पदार्थ में गड़बड़ी थी । तुर्काडीह गांव में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी अन्य को संक्रमण का खतरा न हो ।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.