Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
पाकिस्तान की सीनेट ने प्रस्ताव पारित कर पहलगाम आतंकी हमले पर भारत के आरोपों को खारिज किया
islamabad, Pakistan

इस्लामाबाद । भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उपजी स्थितियों पर आज पाकिस्तान संसद के उच्च सदन सीनेट (आइवान-ए बाला) में चर्चा हुई। सीनेट ने सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित कर हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के भारत के आरोपों को खारिज कर दिया। सीनेट ने आरोपों को निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया।
जियो न्यूज की खबर के अनुसार, सीनेट में पारित किए गए प्रस्ताव में सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की गई है। इसमें इस बात पर जोर दिया गया कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना पाकिस्तान के मूल मूल्यों के खिलाफ है। हमले के बाद भारत के सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा से जले-भुने पाकिस्तान के नेताओं ने सीनेट में इसकी निंदा की। प्रस्ताव में चेतावनी दी गई कि पाकिस्तान किसी भी आक्रमण का जवाब देने में सक्षम है। इस दौरान पुराना राग अलापते हुए कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए अटूट समर्थन को दोहराया गया।
उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सीनेट को बताया कि भारत ने हालांकि सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम लेने से परहेज किया है, लेकिन बिना किसी सबूत के इस ओर इशारा किया है। साथ ही डार ने सदन को राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। इसकी जानकारी कल 26 देशों को दी गई। बाकी को आज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने शाम सात बजे बातचीत का समय निर्धारित करने का अनुरोध किया है। डार ने धमकी के अंदाज में कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र बल पूरी तरह से तैयार हैं।
सीनेट में विपक्ष के नेता शिबली फराज ने कहा कि यह प्रस्ताव विरोधियों को एकीकृत संदेश भेजता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत लगातार आतंकवाद के बहाने पाकिस्तान को बदनाम करता है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की सीनेटर शेरी रहमान ने भी सत्ता प्रतिष्ठान के नेताओं की हां में हां मिलाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद के मसले पर भारत से बातचीत करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) के अध्यक्ष ऐमल वली ने कहा कि युद्ध से किसी को कोई लाभ नहीं होता। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में एक-दूसरे को पूरी तरह से नष्ट करने की पर्याप्त शक्ति है। उन्होंने भारत में उन लोगों से आह्वान किया जो शांति चाहते हैं, अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करते हैं और आतंकवाद का विरोध करते हैं कि वे युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ होने वाली किसी भी वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भारत, चीन, अफगानिस्तान और ईरान के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की इच्छा दोहराई। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान माहौल को बिगाड़ने की बचने की कोशिश करें, क्योंकि इससे अंततः मुल्क को ही नुकसान होगा। वाली ने पाकिस्तान के वाघा सीमा को बंद करने पर सवाल उठाया।

MadhyaBharat 25 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.