Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
सपा दलितों की हितैषी नहीं हो सकती: मायावती
lucknow, SP , Mayawati
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार काे समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व भाजपा आदि की तरह ही सपा भी अपनी नीयत व नीति में खोट-द्वेष है, इस कारण सपा कभी भी दलितों-बहुजनों की सच्ची हितैषी नहीं हो सकती है। वोटों के स्वार्थ की खातिर लगातार छलावा करती रहेगी, जबकि बसपा 'बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने के लिए हमेश संघर्ष करती रहेगी।
 
मायावती ने रविवार को एक्स पर अपनी एक पाेस्ट में लिखा, 'कांग्रेस-भाजपा की तरह सपा में भी गरीबी, जातिवादी शोषण व अन्याय-अत्याचार आदि को समाप्त करने की इच्छाशक्ति नहीं है। दलितों को संवैधानिक अधिकार देकर उनका वास्तविक कल्याण व उत्थान करना तो दूर की बात है। इसके कारण वे मुख्यधारा से कोसों दूर हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि सपा के लोगों ने हमेशा बसपा के साथ विश्वासघात किया है। 2 जून को सपा नेतृत्व पर जानलेवा हमला, संसद में पदोन्नति में आरक्षण का बिल फाड़ना, संतों, गुरुओं व महापुरुषों के सम्मान में बनाए गए नए जिलों, पार्कों, शैक्षणिक व मेडिकल कॉलेजों के नाम बदलना आदि ऐसे घोर जातिवादी कृत्य हैं, जिन्हें माफ करना असंभव है।
 
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी अपने सतत प्रयासों से जाति व्यवस्था को खत्म करने व समाज में भाईचारा कायम करने के अपने मिशन में काफी हद तक सफल रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए इसे हर तरह से बिगाड़ने में लगी हुई है, इससे लोगों को सावधान रहना चाहिए।


 

MadhyaBharat 20 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.