Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जहांगीराबाद पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आराेपिताें काे 24 घंटे में किया गिरफ्तार
bhopal, Jahangirabad police ,knife attack

भोपाल ।राजधानी भाेपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला करने वाले आराेपिताें काे पुलिस ने घटना के 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार काे पुलिस ने दाेनाें आराेपिताें का इलाके में जुलूस निकाला। दाेनाें अपराधियाें पर पहले से भी कई मामले दर्ज है।

 

दरअसल शुक्रवार दाेपहर काे पीड़ित साहिल सिद्दीकी (34) अपनी यामाहा मोटरसाइकिल से चरक अस्पताल से यूनानी सफा खाना की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह पीपल वाली गली स्थित मदीना डेयरी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज हॉर्न बजाते हुए बाइक सवार दो युवक पहुंचे। साहिल ने जब हॉर्न बजाने का कारण पूछा, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक युवक ने चाकू से साहिल की पीठ पर वार कर दिया। घायल अवस्था में साहिल को स्थानीय निवासी प्रमांशु शुक्ला थाने ले गए, जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने उसे जेपी अस्पताल भेजा। साहिल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने 24 घंटे में हमला करने वाले आरोपियों सेफ और अनस खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शनिवार को जहांगीराबाद इलाके में दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। थाना जहांगीराबाद के एएसआई कमलेश यादव ने बताया कि जांच में सामने आए आरोपियों की पहचान सेफ और अनस खान के रूप में हुई है। सेफ जहांगीराबाद स्थित बाबा फरीद गली में रहता है, जबकि अनस अहीर मोहल्ला का निवासी है। सेफ पर 7 और अनस पर 3 मारपीट व चाकूबाजी सहित कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इलाके में जुलूस निकाला।

 
 
MadhyaBharat 19 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.