Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
कांग्रेस के इतिहास में एक नहीं, अनेक घोटालेः अनुराग ठाकुर
new delhi,   history of Congress,  Anurag Thakur
नई दिल्ली । नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही आज कांग्रेस के पूरे इकोसिस्टम में छटपटाहट, कंपकंपाहट, धड़धड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट होने लगती है। ऐसा महसूस होना लाजमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए फिर से पकड़े जो गए हैं। आजादी के बाद से आज तक अगर आप कांग्रेस का इतिहास देखेंगे तो एक नहीं, अनेक घोटाले सामने आए हैं।
अनुराग ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि नेशनल हेराल्ड अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा है। नेशनल हेराल्ड को पंडित नेहरू ने 1938 में शुरू किया था, वो चल नहीं पाया, लेकिन एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के लिए ऐसी कौनसी मजबूरी हो गई कि उसको बचाने के लिए यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई गई और उसमें भी एक परिवार को 76 प्रतिशत की हिस्सेदारी दी जाए। यंग इंडियन को बनाने के लिए 50 लाख का लोन भी कांग्रेस ने ही दिया। दूसरी ओर एजेएल पर कांग्रेस का 90 करोड़ का कर्ज है। ये संपत्ति 2 हजार करोड़ की है। और मजेदार बात ये है कि 2,000 करोड़ की ये संपत्ति मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडियन के नाम हो जाती है। बकाया 89.50 करोड़ रुपये कांग्रेस माफ कर देती है।
उन्होंने कहा कि अखबार कागज पर छपता है, लेकिन कुछ कागजी अखबार भी होते हैं, जो छपते भी नहीं, बिकते भी नहीं, बंटते भी नहीं, दिखते भी नहीं और पढ़े भी नहीं जाते, ये उनमें से एक है। कांग्रेस के राज्यों के मुख्यमंत्री इसके लिए विज्ञापन देते हैं, वो ये विज्ञापन किस आधार पर देते हैं? उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बड़े-बड़े दैनिक अखबारों को चवन्नी मिलती है, वहीं नेशनल हेराल्ड को चांदी के सिक्के मिलते हैं। यह भ्रष्टाचार का कांग्रेस मॉडल है, जहां एक साप्ताहिक अखबार को दैनिक अखबारों की तुलना में अधिक धन प्राप्त हो रहा था, भले ही वह कभी-कभी प्रकाशित न भी हो रहा हो।
पूर्व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मूलतः कांग्रेस के लिए एटीएम के रूप में कार्य करता था, जिसमें राज्य सरकारें करदाताओं का पैसा डालती थीं। यह स्वतंत्रता से पहले स्थापित एक अख़बार था, जिसके 1,000 से ज़्यादा शेयरधारक थे। अगर कांग्रेस का इरादा ऋण माफ़ करने का था, तो एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड का ऋण सीधे माफ़ क्यों नहीं किया गया? यंग इंडियन बनाने की क्या ज़रूरत थी, जिसके 76 प्रतिशत शेयर एक ही परिवार के पास थे?
MadhyaBharat 18 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.