Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
खजुराहो में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा पिता और दो बच्चों की मौत
khajurahoo,  speeding truck , killing

खजुराहो । छतरपुर के खजुराहो में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। हादसे में पिता और दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शव ट्रक के नीचे कई घंटे दबे रहे। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

जानकारी अनुसार हादसा देवगांव के पास झमटुली रोड पर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे हुआ। हादसे में मिजाजी लाल अहिरवार (25), उनके बेटे शिवम (2) और बेटी भावना (3) की मौत हो गई। परिवार के दो अन्य बच्चे बादल (6) और काजल (5) गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिजाजी लाल परिवार के साथ ओटा पुरवा में भांजे राकेश अहिरवार की शादी में शामिल होने आया था। 15 अप्रैल को शादी थी। गुरुवार 17 अप्रैल को रिसेप्शन के बाद वापस अपने गांव भैरा लौट रहा था। ग्रामीण पुष्पेंद्र अहिरवार ने बताया, मिजाजी लाल अपने बच्चों को बाइक पर बिठाकर घुमा रहा था। उसकी पत्नी रिश्तेदारों से मिल रही थी। उन्हें थोड़ी देर बाद अपने घर रवाना होना था, जैसे वह गली से बाहर निकले और ट्रक ने रौंद दिया।

 

ग्रामीणों ने बताया, पुलिस हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। जबकि गांव से 5 किलोमीटर दूर देवगांव पुलिस चौकी है। यहां पास में 100 डायल भी खड़ी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद प्रशासन को कई बार फोन किया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। जाम के बाद बमीठा थाने से दो कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में बमीठा टीआई आशुतोष श्रोती ने बताया कि''एक ही बाइक पर 5 लोग सवार थे। ट्रक हाइवे साइड से आ रहा था। जिसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 2 बच्चों और पिता की मौत हो गई। परिवार निमंत्रण में शामिल होकर वापस घर जा रहा था। ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
 
MadhyaBharat 18 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.