Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
तेज रफ्तार कार कोलार नहर में गिरी एयर होस्टेस की मौत
bhopal,   high speed car , Kolar canal

भोपाल । राजधानी भाेपाल के काेलार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में एयर इंडिया की एयर हाेस्टेस की माैत हाे गई। कार में वह अपने दाे दाेस्ताें के साथ घूमने निकली थी। अचानक सामने गाय आने से कार बेकाबू हाेकर नहर जा गिरी। हादसे में दोनाें दाेस्ताें को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने गाड़ी चला रहे युवक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

 

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एयरहोस्टेस हर्षिता शर्मा (21) गुरुवार रात काे अपने दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी। कार चला रहे दोस्त जय ने बताया कि सामने अचानक गाय आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में कार बेकाबू होर नहर में जा गिरी। हर्षिता को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। हर्षिता के पिता प्रदीप शर्मा ने बताया कि वह एयर इंडिया में एयरहोस्टेस थी और अक्सर शहर से बाहर रहती थी। बुधवार रात काे उसने भाई से कहा था कि वाे शुक्रवार को भोपाल आ रही है। हमें नहीं पता था कि वह गुरुवार को ही भोपाल पहुंच गई थी। वह मिनाल रेसीडेंसी के पास होटल में रुकी थी। परिजन को हादसे की जानकारी मृतका की दोस्त शिवानी ने फाेन पर दी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि हर्षिता ब्रेन डेड हो चुकी है। शुक्रवार सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात हर्षिता अपने दोस्त सुजल और जय के साथ कार में कोलार इलाके में घूम रही थी। जय गाड़ी चला रहा था। कोलार के होली क्रॉस स्कूल के पास पुल पर कार के सामने गाय आ गई, जिसे बचाने की कोशिश में गाड़ी नहर में गिर गई। जय और सुजल ने हर्षिता को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जय ने पुलिस को बताया कि वह और सुजल एमबीए के छात्र हैं और हर्षिता के कॉल पर ही मिलने पहुंचे थे।

 
MadhyaBharat 18 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.