Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो इनामी सहित 22 नक्सली गिरफ्तार
bijapur, 22 Naxalites, Chhattisgarh

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने बुधवार शाम 2 इनामी सहित 22 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बड़ी संख्या में विस्फोटक सामग्री और उपकरण मिले हैं। यह कार्रवाई तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई।

पुलिस के अनुसार सुरक्षाबलों के जवानों ने सर्चिंग के दौरान टेकमेटला के जंगल से विस्फोटक के साथ 7 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार कियाहै। जांगला थाना में भी जवानों को बड़ी सफलता मिली है, यहां से 6 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा थाना नेलसनार से 9 सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बिजली का तार, बैटरी, खुदाई का औजार, नक्सल साहित्य, टंगिया जब्त किया गया है।


नारायणपुर पुलिस कार्यालय के अनुसार गिरफ्तार नक्सलियों में देवा माड़वी(23 वर्ष) रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य, निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, चैनु माड़वी(20 वर्ष)रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, मल्ला माड़वी (24 वर्ष) रेखापल्ली मिलिशिया सदस्य निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, माड़वी लखमा(45 वर्ष) रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य, निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, लाला मीड़ियम(30 वर्ष) रेखापल्ली कृषि शाखा सदस्य निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, अंदा माड़वी (32 वर्ष) मारूड़बाका आरपीसी जनताना सदस्य निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा शामिल हैं।

पुलिस ने गंगा माड़वी (39 वर्ष)रेखापल्ली डीएकेएमएस सदस्य निवासी रेखापल्ली थाना बासागुड़ा, 22 वर्षीय समीला ओयाम-आरपीसी सीएनएम सदस्य निवासी छोटेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, 23 वर्षीय सन्तु ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, 39 वर्षीय सायबो माड़वी (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) निवासी बड़ेपल्ली पटेलपारा थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, 19 वर्षीय रमेश आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य) ,निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, 22 वर्षीय शंकर आरकी (आरपीसी मिलिशिया सदस्य),निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर, 22 वर्षीय कोहले ओयाम (केएएमएस सदस्य) पति सुखराम ओयाम निवासी कोलनार थाना भैरमगढ़ जिला बीजापुर को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार नक्सलियों में 28 वर्षीय सोमा ओयाम (मूलवासी बचाव मंच अध्यक्ष) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 25 वर्षीय मुन्ना ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 35 वर्षीय पिलू ओयाम (आरपीसी जनताना सरकार सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 20 वर्षीय मोटू ओयाम (मूलवासी बचाव मंच सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 22 वर्षीय मंगड़ू ओयाम (कोलनार आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 40 वर्षीय मंगड़ू ओयाम (संघम सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 20 वर्षीय पण्डरू ओयाम (संघम सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर, 25 वर्षीय रामू ओयाम (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर तथा 20 वर्षीय मुन्नी ओयाम (केएएमएस सदस्य) निवासी लेकावाड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर भी शामिल हैं।

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.