Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में एक बाघ घायल अवस्था में मिला
bijapur,  tiger  injured,  Indravati Tiger Reserve
बीजापुर । छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया में एक बाघ घायल अवस्था में मिला है। उसके दोनों पंजों पर गहरे जख्म है। कीड़े लग गए हैं। बताया जा रहा है कि शिकारियों के लगाए तार के फंदे में फंसकर बाघ घायल हुआ है। फिलहाल वाइल्ड लाइफ और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की टीम ने बाघ का रेस्क्यू कर उसके उचित उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।
 
इंद्रावती टाइगर रिजर्व और वाइल्ड लाइफ की टीम को सूचना मिली थी कि बीजापुर में इंद्रावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र के कांदुलनार, मोरमेड़ और तोयनार इलाके के बीच जंगल में एक बाघ घायल अवस्था में है। जिसके बाद टीम को मौके के लिए भेजा गया था। मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को रेस्क्यू टीम बाघ तक पहुंचकर उसे बेहोश किया गया। इसके बाद माैके पर ही बाघ के पंजे में लगे चोट का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर के जंगल सफारी भेजा गया है।
 
इंद्रावती टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर संदीप बलगा ने बताया कि बाघ काे रेस्क्यू कर लिया गया है। उसकी उम्र लगभग 5 से 6 वर्ष का है। बाघ घायल कैसे हुआ? क्या शिकार की कोशिश थी? इन सभी पहलुओं से हम जांच कर रहे हैं, जांच के बाद ही बाघ के घायल हाेने का कारण स्पष्ट हो पाएगा। उन्हाेंने बताया कि इंद्रावती टाइगर रिजर्व इलाके में लगभग 6 से 8 बाघ की मौजूदगी है। पिछले वर्षभर में इन बाघों को कैमरे व अन्य माध्यम से ट्रैप किया गया है। इंद्रावती टाइगर रिजर्व एरिया का क्षेत्र महाराष्ट्र से भी लगा हुआ है। जिससे बाघ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के बीजापुर इंद्रावती टाइगर रिजर्व जोन में आना-जाना करते रहते हैं। उन्हाेंने बताया कि बाघों की दहाड़ की आवाज आस-पास के गांव के लोग भी सुनते हैं।

 

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.