Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
इंदौर में पंजाब नेशनल बैंक की सियागंज शाखा को बम से उड़ाने की धमकी
indore,Bomb threat ,Punjab National Bank
इंदौर । मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सियागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जीजी टावर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शाखा प्रबंधक को ई-मेल के जरिए दी गई धमकी में लिखा है कि दोपहर दो बजे बैंक को बम से उड़ा दिया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस दौरान उन्हें कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बैंक के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी है।


सियागंज क्षेत्र के एसीपी विनोद कुमार दीक्षित ने बताया कि बैंक के मैनेजर को एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ था, जिसमें दोपहर दो बजे बैंक को रिमोट कंट्रोल से उड़ाने की बात की गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और स्नीफर डॉग टीम मौके पर पहुंचे और बैंक से सभी को बाहर निकालकर हर जगह जांच की। इस दौरान कोई विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर यह ईमेल फर्जी प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच और सेंट्रल कोतवाली पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। इस मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही इस बात की जांच की जा रही है कि धमकी वाला ई-मेल कहां से आया है और किसने भेजा है।

 

MadhyaBharat 17 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.