Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
थोक महंगाई दर मार्च में चार माह के निचले स्‍तर 2.05 फीसदी पर आई
new delhi, Wholesale inflation, four-month low

नई दिल्ली । महंगाई के मोर्चे पर राहत देने वाली खबर है। मार्च महीने में थोक मूल्‍य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर घटकर 2.05 फीसदी पर आ गई है। इससे पहले नवंबर में थोक महंगाई 1.89 फीसदी रही थी, जबकि फरवरी में यह 2.38 फीसदी पर थी। यह 4 महीने का निचला स्‍तर है।

 

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया कि रोजाना की जरूरत के सामान की कीमतों के घटने से थोक महंगाई दर में गिरावट दर्ज हुई है। डब्ल्यूपीआई पर महंगाई मार्च में घटकर 2.05 फीसदी रही है। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें वृद्धि हुई है, जो मार्च 2024 में 0.26 फीसदी रही थी। मार्च, 2025 में थोक महंगाई दर सालाना आधार पर खाद्य उत्पादों, अन्य विनिर्माण, खाद्य वस्तुओं, बिजली एंव कपड़ा विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ी है। थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के अनुसार खाद्य मुद्रास्फीति मार्च में घटकर 1.57 फीसदी रह गई, जबकि फरवरी में यह 3.38 फीसदी रही थी।

 

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक थोक महंगाई दर में गिरावट की मुख्‍य वजह सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट रही है। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.07 फीसदी हो गई, जबकि फरवरी में यह 2.86 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन तथा बिजली में भी वृद्धि देखी गई और मार्च में यह 0.20 फीसदी रही।

MadhyaBharat 15 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.