Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
कांग्रेस सांसदों के क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ने दो परियोजनाएं देकर दिया बड़ा संदेश
hisar,   Prime Minister,  Congress MPs

हिसार । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस के गढ़ में एक बड़ी रैली कर भाजपा की शक्ति का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री ने

हिसार में हरियाणा का पहला एयरपोर्ट जनता को समर्पित कर अयोध्या के लिए विमान सेवा शुरू की। प्रधानमंत्री ने यमुनानगर में 800 मेगावाट की थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास कर विकास गाथा लिख दी। छह माह में तीसरी बार हरियाणा पहुंचे मोदी ने इस दौरे से कांग्रेस

 के सांसदों वाले क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं देकर हरियाणा की जनता को बड़ा संदेश दिया है।

 

दरअसल, हिसार लोकसभा सीट से इस समय कांग्रेस के जयप्रकाश और अंबाला लोकसभा के संसदीय क्षेत्र यमुनानगर से सांसद वरुण मुलाना हैं। प्रधानमंत्री ने साेमवार काे हिसार व यमुनानगर में दोनों कार्यक्रम एक राजनीतिक संदेश देते हुए दाे परियोजनाओं काे देना विकास की दृष्टि से यह बड़ी उपलब्ध है। हिसार लोकसभा क्षेत्र की अगर बात की जाए तो यहां भाजपा के पांच, कांग्रेस के तीन तथा एक निर्दलीय विधायक हैं।

हिसार लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के सामने कई तरह की चुनौतियां रही हैं। आमतौर पर हरियाणा में होने वाले राजनीतिक कार्यक्रम एक बैल्ट तक ही सीमित रहे हैं, लेकिन यह पहला मौका है जब भाजपा उत्तरी हरियाणा के तहत आते यमुनानगर, दक्षिण हरियाणा के तहत आते रेवाड़ी तथा राजस्थान से सटी बागड़ी बैल्ट में आते हिसार में विभिन्न परियोजनाओं की शुरूआत करवाकर भाजपा ने समूचे हरियाणा को एक साथ साधने का काम किया है। वर्ष 2014 में पहली बार सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी की सरकारों में उत्तरी हरियाणा का महत्व अधिक रहा है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नौ विधानसभा हलकों में से छह में इस समय कांग्रेस के विधायक हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के तीन विधायक हैं। 

 

 

MadhyaBharat 14 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.