Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
छत्तीसगढ़ के तीन जिलों में बारिश का अलर्ट
raipur, Rain alert,  Chhattisgarh

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के असर से प्रदेश में आंशिक बदलाव की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई है। प्रदेश के तीन के जिलों लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। धमतरी, गरियाबंद और कांकेर जिले यलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बने साइक्लोनिक सर्क्युलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिकाओं के कारण हल्की बारिश और गरज चमक की संभावना है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की संभावना है वही राजधानीं रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाये हुए हैं।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बन गया है। जो लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से नमी युक्त हवाएं प्रदेश की ओर आ रही हैं, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर अक्षांश में स्थित है, जो उत्तरी भारत के मौसम पर प्रभाव डाल सकता है। इसके कारण प्रदेश में आंशिक बादल और गरज-चमक की गतिविधियों की संभावना बढ़ गई है।

 

 

 

MadhyaBharat 12 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.