Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
प्रधानमंत्री मप्र के अशोकनगर जिले में आनंदपुर धाम पहुंचे
gwalior, Prime Minister,Ashoknagar district
ग्वालियर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर अशोक नगर जिले आनंद धाम पहुंच गए हैं। यहां हेलीपेड पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आनंदपुर धाम परिसर स्थित हेलीपैड पर अंगवस्त्रम ओढ़ाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
 
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 2.30 बजे विशेष विमान से ग्वालियर वायुसेना के विमानतल पहुंचें। यहां पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मिनिस्टर इन वैटिंग प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह सहित अन्य मंत्री और प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना मौजूद रहे। प्रधानमंत्री पांच मिनट ठहरने के बाद सेना के हेलिकॉप्टर से अशोक नगर जिले के आनंद धाम के लिए रवाना हुए। वे यहां पूजा-अर्चना के साथ श्री परमहंस अद्वैत मत के प्रमुख गुरु महाराज, महात्मा शब्द प्रेमानंद और अन्य संत गण से मिलेंगे।
MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.