Since: 23-09-2009

  Latest News :
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से की सौजन्य भेंट.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से की सौजन्य भेंट.   गरीबी उन्मूलन में कृषि और ग्रामीण विकास की भूमिका पर संयुक्त कार्यशाला संपन्न, बोले शिवराज - आपने योजनाएं नहीं, देश बनाया है.   नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात.   जिसके पास कौशल है, उसकी नौकरी कोई नहीं छीन सकता : लखनऊ में बोले प्रधानमंत्री मोदी.   49.60 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर, कृषि-ग्रामीण विकास की भूमिका पर दिल्ली में होगा महामंथन.   गंधवानी में उमंग सिंघार के मिलन समारोह में दिखा अपार स्नेह.   भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का कूटरचित वीडियो प्रसारित करने पर साइबर क्राइम थाने में शिकायत.   यौन हिंसा से पीड़ित बच्चों का संबल बनेंगी ‘शौर्या दीदी’.   जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मेलन.   कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण का हुआ शुभारंभ.   टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर सभी छात्रावासों में होंगे संवाद कार्यक्रम.   घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान.   पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति.   पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रमुख योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश.   देश की विविधता ही सबसे बड़ी ताकत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव.   धनोरा में सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय.   धनोरा में मुख्यमंत्री साय ने दी 132.69 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.  
विपक्ष का सिद्धांत परिवार का साथ-परिवार का विकास : नरेन्द्र मोदी
varansi, Opposition
वाराणसी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में शुक्रवार को 3,880 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यहां प्रधानमंत्री माेदी ने जनसभा में अपने संबोधन की शुरुआत भोजपुरी में करते हुए कहा कि काशी हमार हौ, हम काशी के हईं। उन्होंने पिछले एक दशक में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया और विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया।  

 

प्रधानमंत्री माेदी ने यहां 44 परियाेजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा में कहा कि काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुई है। पिछले 10 वर्षों में काशी ने विकास की गति पकड़ी है। काशी ने आधुनिक समय को पकड़ा है। आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं, मेरी काशी प्रगतिशील भी है। काशी पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केन्द्र में है। जिस काशी को महादेव चलाते हैं, वही काशी आज विकास के रथ को खींच रही है। कनेक्टेविटी, नल से जल पहुंचाने का अभियान, खेल, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा विकास पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली हैं। काशी और पूर्वांचल के लोगों को ढेर सारी बधाई देता हूं।

 

ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें याद करते हुए मोदी ने कहा कि फुले के अभियान को आज हम आगे बढ़ा रहे हैं। हम देश के लिए उस विचार को लेकर चलते हैं जिसका समर्पित भाव है, सबका साथ सबका विकास। जो लोग सत्ता के लिए दिन रात खेल खेलते रहते हैं, उनका सिद्धांत है परिवार का साथ-परिवार का विकास। आज पूर्वांचल के परिवारों विशेष कर मेहनतकस बहनों को विशेष बधाई देता हूं। इन बहनों ने बता दिया है कि अगर भरोसा किया जाए तो इतिहास बन जाता है। बनास डेयरी से जुड़े किसानों को बोनस दिया गया है। यह आपकी परिश्रम का तोहफा है। बनास डेयरी ने काशी के हजारों परिवारों की तकदीर बदल दी है। सपनों को नई उड़ान दी। पूर्वांचल की यह बहनें लखपति दीदी बन गयी हैं। यह तरक्की बनारस और यूपी के साथ ही पूरे देश में भी दिखाई दे रही है। आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूग्ध उत्पादक देश है। पिछले दस सालों में दोगुने से भी ज्यादा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि हुई है। यह एक सफलता एक दिन में नहीं मिली है। सरकार ने किसानों को कई सुविधाएं दी हैं। पशुधन बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में 20 हजार से ज्यादा सहकारी समितियों को पुन: खड़ा किया गया है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन चल रहा है। यह सब इसलिए किया जा रहा है कि पशुपालकों की स्थिति में बदलाव हो। बनास डेयरी ने यहां गीर गायों का वितरण भी किया है। उनकी संख्या बढ़ रही है। यह डेयरी पूर्वांचल के एक लाख किसानों से दूध कलेक्ट कर रही है।

 

आयुष्मान योजना के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप ने तीसरी बार मुझे अवसर दिया तो मैंने सेवक की तरह सेवा करने की कोशिश की। कुछ वापस करने का प्रयास किया। अब इलाज के लिए जमीन बेचने, कर्ज लेने की मजबूरी, दर दर भटकने की बेबसी नहीं है। आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। आज यूपी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने यूपी के एक जिला एक उत्पाद से जुड़े विभिन्न जिलों के विशेष उत्पादों का भी जिक्र किया। इसी प्रकार प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी के साथ प्रदेश और देश में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रशाद माैर्य, ब्रजेश पाठक समेत अन्य मंत्री व भाजपा के स्थानीय नेता मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.