Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
अमेरिकी टैरिफ में राहत से शेयर बाजार जबरदस्त दौड़ा
new delhi,   stock market , US tariffs

नई दिल्ली । अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन के लिए राहत मिलने की वजह से घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को चौतरफा खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक इंट्रा-डे में 2 प्रतिशत से भी अधिक उछल गए। बाद में मुनाफा वसूली होने की वजह से ये दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर बंद हुए। आज के कारोबार की शुरुआत भी 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ हुई थी। बाद में खरीदारी के सपोर्ट से शेयर बाजार ने तेज रफ्तार हासिल कर ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 1.77 प्रतिशत और निफ्टी 1.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।


आज दिन भर के कारोबार के दौरान सभी सेक्टोरल इंडेक्स मजबूती के साथ हरे निशान में बंद हुए। इनमें मेटल, ऑटोमोबाइल, ऑयल एंड गैस, बैंकिंग, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, टेलीकॉम, पावर और फार्मास्यूटिकल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इसी तरह आईटी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, एफएमसीजी और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 3.04 प्रतिशत उछल कर आज के कारोबार का अंत किया।


आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में साढ़े सात करोड़ रुपये से भी अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 401.54 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 393.82 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 7.72 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।
आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,079 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 3,118 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 844 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 117 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,557 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,191 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 366 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 28 शेयर बढ़त के साथ और 2 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान में और 3 शेयर लाल निशान में बंद हुए।


बीएसई का सेंसेक्स आज 988.34 अंक उछलकर 74,835.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर बाद यह सूचकांक 1,620.18 अंक की मजबूती के साथ 75,467.33 अंक के स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। इस तेजी के बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण सेंसेक्स दिन के ऊपरी स्तर से करीब 310 अंक फिसल कर 1,310.11 अंक की बढ़त के साथ 75,157.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 296.25 अंक की छलांग लगा कर 22,695.40 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने भी रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के कारण दिन के पहले सत्र के अंत तक यह सूचकांक 524.75 अंक उछल कर 22,923.90 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में गिरावट भी आई। पूरे दिन के कारोबार के बाद निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 100 अंक टूट कर 429.40 अंक की मजबूती के साथ 22,828.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।


आज दिन भर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 6.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 4.91 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.73 प्रतिशत, कोल इंडिया 4.67 प्रतिशत और जियो फाइनेंशियल 4.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, अपोलो हॉस्पिटल 0.78 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.73 प्रतिशत और टीसीएस 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

MadhyaBharat 11 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.