Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
धान की फसल में उस्का कीट प्रकोप किसान परेशान
dhamtari, Insect attack, rice crop, farmers worried
धमतरी । धमतरी जिले नगरी ब्लाक में धान फसल में तना छेदक की बीमारी फैल गई है, इससे किसान चिंतित हैं। छत्तीसगढ़ी बोलचाल में इसे उस्का के नाम से जाना जाता है। हजारों रुपये की कीटनाशक के प्रयोग के बाद धान की फसल में यह कीट प्रकोप फैलता जा रहा है। कृषि विभाग से पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने के कारण मजबूरन कृषि दवा बेचने वालों दुकानदारों के बताए अनुसार कीटनाशकों का प्रयोग कर रहे हैं। इसके बाद भी, फसल में कीट प्रकोप फैलता ही जा रहा है। 
ग्राम फरसियां के नयापारा निवासी किसान लोमस नेताम और पारिवारिक सदस्यों द्वारा लगभग 12 से 13 एकड़ कृषि भूमि में धान कि फसल लगाई गई है धान में बालियां भी आ गई हैं। अब उस्का याने तनाछेदक कीट प्रकोप फैलता जा रहा है। हजारों रुपये के कीटनाशकों का प्रयोग के बाद भी कीट प्रकोप फैलता जा रहा है। गांव के सरपंच केशव टेकाम, कोमल नेताम, लोमस नेताम को कीट प्रकोप कि वजह धान की काम पैदावार कि चिंता सताने लगी है। धान कि बालियां खोखली और साफ होती जा रही है, कीट धान के पौधों के नीचे, तने को अंदर से खा रहे हैं, जिससे तना सूखता जा रहा है, जिससे धान के उत्पादन काफी कम होने की चिंता किसानों को सताने लगी है। किसानों ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारी कभी नहीं आते, ना ही कीट प्रकोप से बचाव के लिए आवश्यक उपाय बताते हैं। मजबूरी में किसान कृषि दवा बेचने वाले दुकानदारों द्वारा जो भी महंगी कीटनाशक दवा थमा देते हैं इसका प्रयोग करना पड़ता है।किसान लोमस नेताम ने गुरुवार काे चर्चा में बताया  कि कृषि विभाग के कर्मचारी नहीं आते, न ही किसी तरह की कीट प्रकोप या फसल में होने वाली अन्य बीमारियों से बचाव की जानकारी देते। कृषि दवा विक्रेताओं द्वारा दिए गए हजारों रुपए की महंगी दवाइयां का छिड़काव करने के बाद भी कीट प्रकोप फैलता जा रहा है। ग्राम सरपंच केशव टेकाम- तेज गर्मी की वजह से खेतों में पानी तेजी से सूखता जा रहा है जिसकी वजह से तना छेदक कीट प्रकोप फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों को बचाव के उचित उपचार बताना चाहिए।

 

 

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.