Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जुर्माना भरो नहीं तो कुछ घंटे ड्यूटी करो..जबलपुर पुलिस की अनूठी पहल
jabalpur,  Jabalpur Police, unique initiative

जबलपुर । शहर के व्यस्ततम चौराहों पर लोग हरे रंग की पुलिस मित्र की जैकेट पहने ड्यूटी कर रहे ऑटो चालकों को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए वहीं पास में जबलपुर यातायात पुलिस का अमला भी मौजूद था, दरअसल मामला यह है कि जबलपुर के यातायात व्यवस्था से जुड़ी हुई बातों का शहर के बेतरतीब यातायात को सुधारने के लिए जबलपुर यातायात पुलिस ने आज से यह अभियान चलाया है।

 

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर यातायात पुलिस के डीएसपी संतोष शुक्ला द्वारा शहर के व्यस्ततम चौराहे तीन पत्ती महाराणा प्रताप चौक पर यातायात नियम तोड़ रहे ऑटो चालकों को रोका गया कई बार जब समझाइश देने के बाद भी नियम तोड़ने की प्रक्रिया जारी रही तो उन्होंने ऑटो चालकों को रोककर जुर्माना भरने कहा परंतु उन्होंने जुर्माना भरने से मना कर दिया जिस पर उनसे कहा गया की यातायात सुधारने के लिए 2 घंटे पुलिस के साथ ड्यूटी करें आपके पास दो विकल्प है या तो आप जुर्माना भरे या ड्यूटी करें इसके चलते कई ऑटो चालकों को पुलिस मित्र की जैकेट पहनकर चौराहे पर ड्यूटी करवाई गई इसी दौरान जैकेट पहने एक ऑटो वाले से जब इस बाबत पूछा गया तो उसका कहना था कि मैंने नियम तोड़ा है इसलिए मैं यह पुलिस की ड्यूटी कर रहा हूं मेरे पास दो ऑप्शन है या तो जुर्माना भरूं या मैं ड्यूटी करूं तो मैं ड्यूटी करना उचित समझा परन्तु मुझको थोड़े ही देर में समझ में आ गया की लोगों को नियम तोड़ने से रोकना और समझाना कितना कठिन है.. बाबूजी पुलिस की ड्यूटी बहुत मुश्किल है

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के अनुसार इस पहल से नियम तोड़ने वालों को अपने कर्तव्यों का एहसास होगा दूसरा उनके द्वारा फैलाई गई अराजकता जो उनके लिए सहज परंतु पुलिस के लिए कितनी कठिन होती है यह महसूस होगा और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करें पुलिस द्वारा की गई यह पहल किसी के लिए दंड स्वरूप नहीं है परंतु लोगों को उनके कर्तव्य का एहसास हो इसकी एक सार्थक पहल है जो आज डीएसपी संतोष शुक्ला के माध्यम से की गई है बहरहाल जो भी हो परंतु जन जागृति के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर होते रहना चाहिए इससे लोगों में यातायात के प्रति सजगता के साथ ही शहर की अराजक यातायात व्यवस्था में कुछ हद तक नियंत्रण होगा

 

MadhyaBharat 10 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.