Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
शहडोल में स्कूल जा रही नाबालिग से दुष्कर्म
sehdol, Minor raped, going to school

शहडोल । शहडोल में 8वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। नाबालिग छात्रा काे स्कूल जाते समय आराेपित बहला फुसला कर निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया और वहां वारदात काे अंजाम दिया। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के घराें में रहने वाले लाेगाें ने पुलिस काे सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने माैके पर पहुंचकर आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना पूर्व मंत्री बिसाहूलाल के निर्माणाधीन मकान में हुई है, जो शहर के पॉश इलाके में स्थित है। आरोपी पहले भी रेप के मामले में जेल जा चुका है और कुछ महीने पहले ही सजा काटकर रिहा हुआ था।

 

जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के पांडव नगर में 13 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह फाेन पर बात करती हुई साइकिल से स्कूल जा रही थी। इस दाैरान रास्ते में उसे कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपित पंकज कटारे (54) मिला। आरोपित ने उसे स्कूल के पास रोका और बहला-फुसलाकर एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया। इसी बीच आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बच्ची के चीखने की आवाज सुनाई दी। जब लोग अपने घर से बाहर निकले तो उन्हें तीसरी मंजिल की खिड़की से आरोपी नजर आया। लोगों ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद तीसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था। उसी वक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्रा भी रोते हुए सीढ़ियों से उतर रही थी। पुलिस की ओर से सूचना पाकर पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची के परिवार से परिचित है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

एडिशनल एसपी अभिषेक दीवाने बताया कि छात्रा जब घर से स्कूल के लिए निकली थी, तो वह राजेंद्र टॉकीज के पास रुक कर मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। आरोपी पंकज कटारे की नजर छात्रा पर पड़ी। वह उसे धमकाते हुए कहने लगा कि अगर मेरे साथ नहीं चलोगी, तो तुम्हारे घर बता दूंगा कि तुम लड़कों से बात करती हो। यह सुनकर छात्रा डर गई। इसके बाद आरोपी उसे पास ही निर्माणाधीन मकान में ले गया। पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री के जिस मकान में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है, वहां निर्माण कार्य करीब डेढ़ साल से बंद है। घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।


कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले ही जेल से दुष्कर्म के एक मामले में सजा काटकर रिहा हुआ था। आरोपी को 2016 में मासूम से दुष्कर्म के मामले में 10 साल की सजा हुई थी। 2026 में उसे रिहा होना था, लेकिन अच्छे चाल-चलन की वजह से 2 साल पहले ही यानी 2024 में उसे रिहा कर दिया गया। जिसके बाद उसने दाेबारा घिनाैनी वारदात काे अंजाम दिया है।

 
 
 
 

 

MadhyaBharat 9 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.