Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
अमेरिका ने चीन पर लगाया 104 प्रतिशत टैरिफ
new delhi, America imposed , China

वाशिंगटन । अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनाव ने अब और गंभीर रूप ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन से आयात होने वाले कुछ सामानों पर 104 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जो 08 अप्रैल की आधी रात यानी 09 अप्रैल से प्रभावी होगा। यह कदम चीन द्वारा अमेरिका पर 34 प्रतिशत के अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के जवाब में उठाया गया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि बीजिंग द्वारा टैरिफ वापसी से इनकार करने के बाद अमेरिका ने यह कड़ा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, "अमेरिका अपने हितों की रक्षा करेगा और चीन के अनुचित व्यापारिक व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगा। 09 अप्रैल से यह टैरिफ प्रभावी हो जाएगा।"

फॉक्स बिजनेस की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर चीन 08 अप्रैल तक अपने टैरिफ निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो अमेरिका 50 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाएगा। लेकिन अब यह शुल्क बढ़ाकर 104 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि अमेरिका चीन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस फैसले के बाद चीन की प्रतिक्रिया भी तीखी रही। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका के फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे "एक गलती के ऊपर एक और गलती" करार दिया और "अंत तक लड़ने" की चेतावनी दी। मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका का यह कदम न केवल द्विपक्षीय व्यापार को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि वैश्विक बाजारों में अस्थिरता भी बढ़ाएगा।

 

MadhyaBharat 9 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.