Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
नक्सली पर्चा जारी कर कहा, जंगल-पहाड़ी पर अपनी सुरक्षा के लिए लगाया आईईडी
jagdalpur,Naxalites issued, own safety

जगदलपुर । नक्सलियों के वेंकटपुरम एरिया कमेटी के सचिव शांता ने तेलगु भाषा में पर्चा जारी कर ग्रामीणों से कहा है कि वे शिकार के लिए जंगल-पहाड़ी पर न आएं, यहां हमने अपनी सुरक्षा के लिए आईईडी लगा रखी है। उन्हाेंने जारी पर्चे में बताया है कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित करेंगट्टा की पहाड़ियों पर नक्सलियों ने बारूद बिछा रखा है। इस पर्चे में लिखा है कि सरकारें जमीदारों और पूंजीपतियों के हितों को पूरा करने के लिए किसानों की भूमि और वन भूमि को जब्त कर रही है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सरकारें कई समझौता भी कर चुकी है। हमने अपनी सुरक्षा के लिए करेंगट्टा की पहाड़ी में सैकड़ों बम लगाये हैं, यह बम फोर्स से बचने और खुद की सुरक्षा के लिए है। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा है कि वे करेंगट्टा की जंगल-पहाड़ी में शिकार करने के लिए न आएं।

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी आईईडी विस्फाेट में कई ग्रामीण मारे गये हैं या गंभीर रूप से घायल होकर अपंगता का जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। सुरक्षाबलाें के जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से नक्सलियों ने बस्तर संभाग में नारायणपुर जिले के आमदाई खदान जाने वाले रास्ते और पहाड़ी-जंगल में भी सैकड़ों बम दबा कर रखे हैं। जिसकी चपेट में आने से कई ग्रामीणों की मौत भी हुई है। वहीं कुछ महीने पहले नक्सलियों की तरफ से एक पर्चा भी जारी हुआ था और उस पर्चे में भी आईईडी लगाने की बात का नक्सलियों ने जिक्र किया था।

 
 
MadhyaBharat 9 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.