Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
भारत भक्ति को आगे रखते हुए सारी ​विविधता का सम्मान करो : मोहन भागवत
lakhimpurkhiri,Respect all diversity , Mohan Bhagwat
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डा. मोहन भागवत ने कहा कि सारी ​विविधता का सम्मान करो। सबसे हमारा अपनत्व का रिश्ता है। भाषा, प्रान्त, उपासना, खानपान अलग है, समस्यायें अलग हैं, ​इसके बावजूद हम एक हैं। हमारी एक माता है। वह है भारत माता। भारत माता की भक्ति को आगे रखना। सभी संतों ने भारत की स्तुति की है। सरसंघचालक मंगलवार को लखीमपुर के मुस्तफाबाद स्थित कबीर धाम में आयोजित सत्संग में बोल रहे थे।
 
डा. भागवत ने कहा कि जो भी पंथ सम्प्रदाय को आप मानने वाले हैं, उसकी उपासना प्रमाणिकता से करो। उपासना ठीक से करेंगे तो आप का किसी से झगड़ा नहीं होगा। उपासना ऐसी करना, जिससे सत्य की प्राप्ति हो। अंदर वाह्य सब शुचितापूर्ण हो। सबके कल्याण का भाव हो। भोग व स्वार्थ के पीछे न भागें। समाज के संस्कार परिवार के कारण रहते हैं। परिवार को संस्कारित व स्वस्थ रखना। परिवार को समाजोपयोगी बनाना। समाज के भेद को दूर करना। जड़ चेतन सबके प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। 10 हजार साल से हम खेती कर रहे हैं। हमारी जमीनों सबसे अच्छी हैं।
 
संघ प्रमुख ने कहा कि हमारी महान परम्परा है। उस परम्परा का पालन करने वाले संत आज भी विद्यमान हैं। छोटी-छोटी नौकाओं में बैठकर हमारे पूर्वज दुनिया को सदमार्ग दिखाने गए थे। हम सम्पूर्ण समाज में सुख शांति चाहते हैं। परिवार हमारे यहां पहली इकाई है। मैं मेरा घरा-परिवार, मेरा राष्ट्र इसका आधार राष्ट्रीयता है। ढ़ाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होए। यह भारत का संदेश है। सब सुखी हों, हमारा देश विश्वगुरू बने, संघर्ष नहीं हम शांति से रहें।
 
असंग देव महाराज ने कहा कि अपने बच्चों को समय दें। घर से परिवार के लोगों को समय दें। छुआछूत से ऊपर उठना है। इससे हिन्दू समाज टूट जाता है। जहां शुद्ध प्रेम होता है, वहां जाति-पांति, मत-मजहब पीछे छूट जाते हैं। उन्होंने कहा कि साधु भेष को बदनाम मत करिए। साधु ऐसा होना चाहिए जैसा सूप सुभाय, संत बनना अच्छी बात है। सदगृहस्थ बनो। एक पत्नीव्रत व एक पतिव्रत का पालन करो। हमारा धर्म हो सेवा, हमारा कर्म हो सेवा। सदा सत्संगियों में मिल, हमें सेवक बना जाना है।
 
इससे पूर्व सरसंघचालक ने असंग देव महाराज की उपस्थिति में भक्त निवास का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अवध प्रान्त के प्रान्त प्रचारक कौशल, संयुक्त परिवार प्रबोधन प्रमुख ओमपाल सिंह, एमएलसी अवनीश सिंह पटेल समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

 

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.