Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
जयपुर हिट एंड रन केस : अब तक तीन की मौत गुस्साए लोगों ने जलाए टायर
jaipur,   hit and run case, burnt tyres

जयपुर । जयपुर हिट एंड रन केस में अब तक तीन की मौत हो गई है। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने बवाल कर दिया। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की ओर से मंगलवार को नाहरगढ़ पुलिस थाने का घेराव किया गया। लोगों द्वारा गणगौरी बाजार व आस पास के बाजारों को बंद करा दिया गया। छोटी चौपड़ पर गुस्साए लोगों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जगह जगह टायर जल दिए गए। पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी अलर्ट माेड पर है। जयपुर पुलिस ने कार ड्राइवर उस्मान खान के खिलाफ गैर इरादान हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने भी उस्मान खान को जिला उपाध्यक्ष पद से हटाकर पार्टी से निलंबित कर दिया है।

 

सोमवार रात हुए इस हादसे में नाहरगढ़ रोड निवासी ममता कंवर (50), लालदास का खाड़ा निवासी अवधेश पारीक (37) की मौत हो गई थी। मंगलवार सुबह शास्त्री नगर निवासी वीरेंद्र सिंह (48) की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह लाेगाें का आक्राेश फूट पड़ा। मृतकाें के परिजन और स्थानीय लोग नाहरगढ़ थाने के सामने धरने पर बैठे गए और पचास लाख रुपये के मुआवजे और प्रत्येक पीड़ित परिवार में से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग करने लगे। हवा महल सीट से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य भी उनके साथ धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि भाजपा और सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। भाजपा और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे। भारी संख्या में आक्रोशित लोगों की ओर से नाहरगढ़ पुलिस थाने के बाहर घेराव किया गया है। लोगों की ओर से गणगौरी बाजार व आस पास के बाजारों को बंद करा दिया गया है। बाजारों में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। आसपास के सभी पुलिस थानों की फोर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।


अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि एसयूवी को शास्त्री नगर की राणा कॉलोनी का रहने वाला उस्मान खान (62) चला रहा था। घटना के समय वह नशे में था। उसका एसयूवी पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन ने नाहरगढ़ थाने के पास लगभग 500 मीटर तक जो भी सामने आया, उसे रौंदता चला गया। ड्राइवर ने पहले संतोषी माता मंदिर के पास एक स्कूटी-बाइक को टक्कर मारी और फिर सड़क पर गिरे लोगों को कुचल दिया। कार थाने के बाहर खड़े वाहनों से भी टकराई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कार को तब रोका जब वह मुख्य दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर एक संकरी गली में फंस गई। कार चालक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
 
हादसे में घायल हुए लोगों में वीरेंद्र सिंह (48), ममता कंवर (50), मोनेश सोनी (28), मोहम्मद जलालुद्दीन (44), दीपिका सैनी (17), विजय नारायण (65), जेबुन्निशा (50), अंशिका (24) और अवधेश पारीक (37) शामिल हैं। इनमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य सभी का सवाई मान सिंह अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उस्मान खान विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र में लोहे के बेड बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक है।   
MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.