Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
balrampur, Villager dies, Ramanujganj forest area

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में वन्य जीव और मनुष्य के बीच संघर्ष जारी है। रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चाकी बस्ती में अपने बच्चों के लिए खाना ले जा रहे ग्रामीण को हाथी ने पटककर मार डाला। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के ग्राम चांदो के बस्कटिया जंगल के पास मंगलवार की सुबह करीब 7 बजे देवनारायण सिंह (42 वर्ष) चाकी निवासी अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहे थे। तभी पास के जंगल से अचानक हाथी बाहर निकला और देवनारायण को पीछे पटककर मार डाला। आसपास महुआ एकत्रित कर रहे ग्रामीण डर कर भाग गए और इसकी सूचना वन विभाग को दिए। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। इधर, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है।

 

रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के एसडीओ संतोष पांडेय ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे धमनी रेंज से हमारे रेंज में एक लोनर हाथी प्रवेश किया था। इसके बाद शिवपुर, फुलवार होते हुए कंपार्टमेंट नंबर पी 3470 में हाथी रुका हुआ था। हाथी अचानक वहां से बीस किलोमीटर दूर स्थित चाकी बस्ती पहुंच गया। जहां एक ग्रामीण जो अपने बच्चों के लिए खाना लेकर जा रहा था। इसी बीच हाथी ने ग्रामीण पर हमणा कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजन को विभाग की तरफ से 25 हजार रुपये  तत्कालीन सहायता राशि दी गई है। बाकी बचे 5 लाख 75 रुपये पीएम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के खाते में राशि डाल दी जाएगी।

 

आगे उन्होंने कहा कि वन विभाग के द्वारा जहां भी हाथी जा रहा है, वहां आसपास के ग्राम पंचायतों में मुनादी करवाई जा रही है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि जंगल में महुआ चुनने न जाएं और हाथी दिखे तो तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.