Since: 23-09-2009

  Latest News :
मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता में अगली पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत (यार्ड 3040, श्रेयस) का लॉन्च.   कृषि-खाद्य प्रणालियों के लिए एआई (जीआई-एआई4एफएस) पर वैश्विक पहल की दूसरी बैठक नई दिल्ली में आईएमसी 2026 में आयोजित की गई.   डाक विभाग और ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड के बीच देशभर में इंडिया पोस्ट पार्सल सेवाओं के लिए समझौता.   दिल्ली की ओर मप्र से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान.   केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के समुद्री भविष्य के केंद्र में वैश्विक साझेदारी, युवाओं और महिलाओं को रखा है.   केंद्रीय मंत्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की सुविधाओं का किया उद्घाटन.   नारी सम्मान पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे जवाब दें.   27 % आरक्षण OBC समाज का हक है, लेकिन भाजपा सरकार ने उनकी पीठ में छुरा भौंकने का काम किया है: उमंग सिंघार.   अशोकनगर में पारेषण व्यवस्था हुई और अधिक विश्वसनीय: ऊर्जा मंत्री तोमर.   ट्रैवल मार्ट के अंतर्गत कुल 149 विशिष्ट प्रतिनिधियों ने विभिन्न गतिविधियों के लिए सहभागिता दर्ज की.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 अक्टूबर को करेंगे 502 करोड़ रुपये की आरटीई फीस प्रतिपूर्ति राशि अंतरित.   वन और वन्य जीव केवल प्राकृतिक संपदा ही नहीं, अमूल्य विरासत भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं : सोनमणि बोरा.   वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा: अंबिकापुर के संजय पार्क में खुलेगा अत्याधुनिक ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर.   गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी गन्ने की खरीदी.   खेल प्रतिभाओं को अवसर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता, खेल विकास के लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान.   युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर.   मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये स्वीकृत.  
बैरसिया रोड पर मुंडन संस्कार में जा रही ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी
bhopal,  trolley, Mundan Sanskar

भोपाल । राजधानी भाेपाल के समीप बैरसिया राेड पर मंगलवार दाेपहर काे एक सड़क हादसा हो गया। गुनगा थाना क्षेत्र के गोंगा कलारा गांव के पास मुंडन संस्कार में शामिल हाेने जा रहे लाेगाें की ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का ईलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

जानकारी अनुसार ट्रॉली में सेन समाज के करीब 15 से 20 लोग सवार थे और सभी मुंडन कार्यक्रम में शामिल हाेने जा रहे थे। इस दाैरान हादसा हाे गया। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुनगा थाना के सब इंस्पेक्टर एचएस वर्मा ने बताया कि सभी लोग मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। ट्रॉली जैसे ही ढलान से नीचे उतरी, उसका संतुलन बिगड़ा और वह पलट गई। दुर्घटना में कई लोगों को सिर और हाथ-पैर में चोटें आई हैं। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची संजीवनी 108 एम्बुलेंस ने राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ।

 

दरअसल, ट्रॉली पलटने के बाद कई लोग उसके नीचे दब गए थे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए बैरसिया अस्पताल भेजा गया है।

 

108 एम्बुलेंस के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह परिहार ने बताया कि सभी घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर हादसा वाहन में तकनीकी खराबी की वजह से हुआ या चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ।

MadhyaBharat 8 April 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.